Kapil Sharma,Sumona Chakravarti
- फोटो : social media
दरअसल, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। उनकी ये तस्वीर दिल्ली मेट्रो की है। कपिल शर्मा की इस तस्वीर में उनकी सह कलाकार सुमोना चक्रवर्ती भी साथ नजर आ रही हैं। कपिल शर्मा ने सुमोना चक्रवर्ती के साथ अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में दिल्ली के ट्रैफिक के बारे में भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'अब ट्रैफिक में फंसने की और जरूरत नहीं है, दिल्ली मेट्रो लें., दिल्ली की सर्दी।'