बॉलीवुड सितारों की तरह ही टेलीविजन के सितारे भी अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। वो 12-12 घंटे काम करके अपने दर्शकों को अपने शोज के जरिए कभी हंसाते हैं, कभी रुलाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अपने दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखने का वो कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कई टेलीविजन सितारे ऐसे हैं जिन्होंने डेली सोप में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। टेलीविजन के कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने एक शो में कई-कई सालों तक काम किया और आज वो टेलीविजन का बड़ा नाम बन गए हैं।
कमाई के मामले में हैं आगे
भले ही टीवी के सितारे छोटे पर्दे पर अभिनय कर रहे हों, लेकिन वो कमाई के मामले में किसी से भी पीछे नहीं है। जब बात कमाई की आती है तो ये सबसे महंगे बन जाते हैं। कपिल शर्मा से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी सहित कई टेलीविजन के सितारे ऐसे हैं जो एक-एक दिन की फीस लाखों में लेते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनकी एक दिन की फीस।