फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर में टीवी की इन चार जोड़ियों के घर गूंजी किलकारियां, तीन तो एक ही दिन बने पेरेंट्स

Sun, 15 Dec 2019 03:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ginni, Kapil, Ankita and Karan - फोटो : file photo
टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारों के घर एक हफ्ते के अंदर ही किलकारियां गूंजी। खास बात तो ये है कि कुछ सितारे एक ही दिन माता-पिता बने। इस लिस्ट में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से लेकर एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के अभिनेता करण पटेल का भी नाम शामिल है। जानिए टीवी के उन सितारों के बारे में जो इस हफ्ते पेरेंट्स बनें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : amar ujala
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी। अभी शादी को एक साल भी पूरे नहीं हुए थे और कपिल-गिन्नी पैरेंट्स बन गए। गिन्नी ने 10 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी की तस्वीर और नाम अभी तक सामने नहीं आया है। पिता बनने की जानकारी कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Rucha Hasabnis and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के बाद एक और अभिनेत्री के घर किलकारियां गूंजी। इस अभिनेत्री का नाम रुचा हसब्निस (Rucha Hasabnis) है। रुचा ने भी 10 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके दी थी। रुचा ने बेटी का हाथ पकड़े तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'हमारी खुशियों का खजाना बेटी आ गई है।' रुचा ने साथ निभाना साथिया सीरियल में राशि का किरदार निभाया था। 
 

4 of 5
Gaurav Bajaj with wife - फोटो : instagram
टीवी सीरियल उतरन में नजर आ चुके अभिनेता गौरव बजाज भी इस हफ्ते पिता बने। गौरव की पत्नी साक्षी शौरवानी ने 11 दिसंबर को इंदौर में बेटे को जन्म दिया। गौरव ने बताया कि बेटे के जन्म से वो बेहद खुश हैं। फिलहाल वो और पत्नी साक्षी बेटे को जूनियर बजाज कहकर बुलाते हैं। गौरव और साक्षी ने 10 दिसबंर को शादी की सालगिरह मनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ankita Bhargava and Ankita - फोटो : Instagram
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण पटेल भी पिता बन गए हैं। करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गवा 14 दिसंबर को पेरेंट्स बने। अंकिता ने बेटी को जन्म दिया है। अंकिता और करण का यह पहला बच्चा है। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक इन स्टार्स के करीबी सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की। फिलहाल अंकिता और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं।

Bigg Boss 13: रश्मि से शादी की बात सुन भड़क उठा अरहान का भाई, बोले- 'हम लोग कभी भी...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें