फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ कपिल शर्मा ने धूमधाम से मनाई दिवाली, क्यूट अंदाज में दिखीं बेटी अनायरा

Sun, 15 Nov 2020 01:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने परिवार के साथ दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनकी मां, पत्नी गिन्नी चतरथ और बेटी अनायरा शर्मा हैं। पूरा परिवार कैमरे के सामने पोज देता नजर आया।

विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा की मां और बेटी - फोटो : instagram/kapilsharma

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने परिवार के साथ दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनकी मां, पत्नी गिन्नी चतरथ और बेटी अनायरा हैं। पूरा परिवार कैमरे के सामने पोज देता नजर आया।

विज्ञापन

3 of 5
परिवार के साथ कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल ने बेटी को गोद में लिया हुआ है। तस्वीर में अनायरा बेहद क्यूट लग रही हैं। लुक्स की बात करें तो कपिल शर्मा ने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है जबकि गिन्नी और अनायरा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। अनायरा के सिर पर लगा हेयरबैंड उन पर खूब जच रहा है।
 

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह नवजोत सिंह सिद्धू के साथ नजर आए। कपिल शर्मा करीब डेढ़ साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने पहुंचे। सिद्धू ने कपिल को फौरन गले लगा लिया और हाथ पकड़कर अपने कमरे में ले गए। वहां दोनों ने बातचीत के दौरान खूब ठहाके लगाए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
नवजोत सिद्धू और कपिल शर्मा 14 साल तक कई कॉमेडी शो में एक साथ काम कर चुके हैं। पुलवामा हमले पर दिए गए बयान के बाद विवादों में आए नवजोत सिद्धू को कथित तौर पर निजी टीवी चैनल ने जज के पद से हटा दिया था। सिद्धू ने एक बार कहा था कि कॉमेडी शो उनकी रूह की खुराक है। इस मुलाकात को इस नजरिये से भी देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें