कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों देश से दूर कनाडा में अपनी पूरी टीम के साथ शोज कर रहे हैं। अब तक वह कई जगहों पर परफॉर्म भी कर चुके हैं जहां लोगों ने उनकी कॉमेडी को खूब एंजॉय किया। इस बीच उनके इस विदेशी दौरे पर संकट बादल घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, कनाडा के अलावा कपिल के अमेरिका में शोज होने वाले थे। लेकिन उससे पहले शो को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-