फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा को आराम की सख्त जरूरत, वापसी की खबरों पर कॉमेडियन ने खुद किया बड़ा खुलासा

Thu, 19 Apr 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल
लव लाइफ, एटिट्यूड और शो के बंद होने को लेकर विवादों में घिरे कपिल शर्मा जल्द वापसी करेंगे। अपने हालिया इंटरव्यू में कॉमेडियन ने खुद खुलासा किया है कि उनके पास कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स के ऑफर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma
हालांकि, कपिल शर्मा ने यह भी साफ किया है कि फिलहाल वह आराम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं काम की पूजा करता हूं। मगर लंबे वक्त से मैं काम कर रहा हूं इसलिए अब मुझे फुर्सत के कुछ पल चाहिए ताकि मैं चंगा हो जाऊं।' फिल्म 'फिरंगी' फेम एक्टर ने बताया कि इस ब्रेक के बाद वह जल्द अपने फैन्स के बीच नए अंदाज में हाजिर होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Comedian Krishna Abhishek
कपिल शर्मा का शो 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' तीन एपिसोड के बाद ही बंद कर दिया गया। अब उनके शो की जगह कृष्णा अभिषेक का शो आएगा। इसकी पुष्टि खुद कृष्णा ने की है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब कृष्णा से पूछा गया था कि क्या उनका नया शो कपिल के शो को रिप्लेस करेगा? जवाब में कृष्णा ने कहा, 'लास्ट में मैं ड्रामा कंपनी कर रहा था, जो जनवरी में खत्म हुआ है। मेरी और भारती की प्लानिंग दो महीने से चल रही है। मुझे नहीं पता था ऐसा पंगा हो जाएगा, स्लॉट खाली हो जाएगा। मुझे लगा था कि नया स्लॉट  मिलेगा।'

4 of 5
kapil sharma
देशभर में कॉमेडी आइकन बन चुके कपिल शर्मा का करियर सबसे मुश्किल दौर में है। उनको लेकर तमाम तरह की चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है। कपिल शर्मा की दिमागी हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। खबरों की मानें तो डिप्रेशन की इस हालत में उन्हें हर दिन 23 गोलियां खानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma
आपको बता दें कि विवादित ट्वीट्स और फिर कथित तौर पर जर्नलिस्ट के साथ गाली गलौच का फोन कॉल वायरल होने के बाद से ही कपिल कॉन्ट्रोवर्सी में बने हुए हैं। उन्होंने एक एंटरटेनमेंट मैग्जीन के एडिटर और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' की प्रोड्यूसर्स प्रीति सिमोस और नीति सिमोस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें