फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा और भारती ने ली कपिल शर्मा के शो की जगह और कहा- 'जब वह उठेगा तो...'

Thu, 19 Apr 2018 12:09 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kapil krishna
कपिल शर्मा को लेकर इन दिनों विवादों की खबरें जोरों पर हैं। हाल ही में शुरू हुए उनके शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था और अब लगता है महज तीन एपिसोड के बाद नउनका शो ही बंद कर दिया गया है, क्योंकि अब उनके शो की जगह नया शो आने वाला है।
विज्ञापन

2 of 4
kapil krishna
कपिल के नये शो की जगह कॉमेडी की दुनिया में उनके सबसे बड़े राइवल कृष्णा अभिषेक और भारती मिलकर एक नया शो लेकर आ रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद कृष्णा ने की है। एक चैनल के फेसबुक लाइव के दौरान कपिल के बारे में बात करते हुए कृष्णा ने कहा, ''मेरा कपिल से बेहद लगाव रहा है। आज इंडिया में नंबर वन स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। बहुत बढ़िया काम करते हैं और मैं उनको बहुत प्यार करता हूं।''
विज्ञापन

3 of 4
Krishna
कृष्णा ने आगे कहा, ''मैं चाहता हूं कि वो ठीक हों, बल्कि मैंने कपिल के लिए दुआ किया था और मैंने कपिल को मैसेज किया कि मैंने तुम्हारे लिए दुआ मांगी हैं। उन्हें वापस आना चाहिए, क्योंकि बहुत ही प्रतिभावान इंसान हैं। उसे टाइम देना चाहिए क्योंकि उन्होंने पूरे दुनिया को एंटरटेन किया है।''
विज्ञापन

4 of 4
Bharti and Kapil
इस दौरान भारती भी मौजूद थी। कपिल को लेकर भारती ने भी कहा, ''कपिल को माफ कर देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने इतने साल हंसाया है और गलतियां तब होती हैं जब होश में नहीं होता। वह काफी परेशान हैं और मुझे लगता है कि उन्हें अभी आराम करने देना चाहिए। मुझे यकीन है जब वो उठेगा तो सामने कोई नहीं टिकेगा।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें