कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
द कपिल शर्मा शो में अलग अलग कलाकार अपने किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा वीकेंड के एपिसोड के लिए एक करोड़ रुपये लेते हैं। शो हफ्ते में शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है यानी कपिल एक एपिसोड के 50 लाख रुपये लेते हैं। शो के पहले सीजन के लिए कपिल वीकेंड एपिसोड के लिए 60 से 70 लाख रुपये लेते थे लेकिन पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ उन्होंने फीस में भी बढ़ोत्तरी की।