पत्नी और बेटी के साथ कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा और गिन्नी ने साल 2018 में शादी की थी। वह कॉलेज के वक्त से ही एक-दूसरे को जानते थे। कपिल शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह उदास थे और संघर्ष कर रहे थे उस वक्त गिन्नी उनके साथ खड़ी थी। कपिल शर्मा ने कहा था कि संघर्ष के वक्त आपको नहीं लगता कि कुछ भी बदलेगा, क्योंकि उस समय सभी चीजें नकारात्मक लगती हैं। न जाने आपके दिमाग में ऐसा कौन सा केमिकल निकल जाता है, जो आपको सकारात्मक सोचने नहीं देता। लेकिन उस वक्त मेरे परिवार ने मुझे ताकत दी। मेरी पत्नी गिन्नी ने मेरे साथ खड़ी रहीं। वह सब कुछ जानती थी कि मेरे जीवन में क्या हो रहा है? कपिल का कहना था कि उनकी मां को मानसिक बीमारियों और डिप्रेशन के बारे में कुछ नहीं पता था। वह एक छोटे से गांव की महिला हैं। सिर्फ उसे ही नहीं, मुझे भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।