साक्षी तंवर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पार्वती का प्रताप
साक्षी तंवर को चाहने वाले आज भी करोड़ों में हैं। लेकिन, जिस एक पूरी पीढ़ी ने साक्षी तंवर के लोकप्रिय किरदार पार्वती के साथ जीवन के बीते दो दशक बिताए हैं, उनको उनके पहले लोकप्रिय धारावाहिक ‘कहानी घर घर की’ का ये टाइटल सॉन्ग भुलाए नहीं भूलता...
रिश्तों की पूजा जहां हो,
आदर बड़ों का जहां हो,
भीगे जो ममता का आंचल,
आंसू बने गंगा जल,
हंसना हंसाना है, रोना रुलाना है,
खोना है, पाना है, फिर मुस्कुराना है,
कहानी हर घर की, कहानी घर घर की !