फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Just Married: एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने मांग में भरा ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के नाम का सिंदूर, देखिए शादी की तस्वीरें

Mon, 06 Dec 2021 08:40 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर का महीना आते ही मानो कलाकारों में शादी का सीजन शुरू हो गया हो। बॉलीवुड नगरी से लेकर टेलीविजन के गलियारों तक, शहनाइयां बजती दिख रही हैं। हाल में ही टीवी की नागिन सायंतनी घोष ने अपने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे अनुग्रह तिवारी से सगाई की तस्वीर लगाकर सभी को चौंका दिया था। 5 दिसंबर को दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया है। सायंतनी और अनुग्रह पिछले आठ साल से रिलेशनशिप में हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनकी शादी एक निजी और सिंपल समारोह होगी। देखिए दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सायंतनी घोष ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी की जानकारी अपने फैंस को दी है। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगाई हैं। जिसके बाद फैंस और सेलेब्स ने उन्हें खूब बधाई दीं। उनके पोस्ट पर अनीता हसनंदानी, आरती सिंह, सारा खान, देबीना बनर्जी, दीपिका सिंह समेत तमाम कलोकारों ने बधाई दी।
विज्ञापन

3 of 5
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
सायंतनी घोष ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से बंगाली रितिरिवाज के साथ कोलकाता में शादी की है। इस दौरान दोनों बंगाली पारंपरिक कपड़ो में नजर आ रहे हैं। सायंतनी को दुल्हन की लाल साड़ी में देखा जा सकता है। जबकि दूल्हे अनुग्रह क्रीम कलर की फ्लोरल शेरवानी में नजर आ रहे हैं।

4 of 5
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी की तस्वीर शेयर करते हुए सायंतनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है 'मिस टू मिसेज' होने का सफर। दुल्हन बनी सायंतनी ने अपनी शादी पर सोने के गहने पहने थे। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। तस्वीरों में सायंतनी को मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर सजा हुआ देखा जा सकता है। सायंतनी घोष और उनके पति अनुग्रह तिवारी  'जस्ट मैरिड' की इस सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने हाल में सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब जयपुर में दोनों की रिसेप्शन पार्टी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें