बिग बॉस के वीकेंड के वार में इस हफ्ते सलमान खान का वार घरवालों पर कम देखने को मिला। शनिवार को रवीना टंडन की मौजूदगी में घरवाले आपस में भिड़ गए, जिससे घर में काफी बवाल मचा। दरअसल रश्मि देसाई ने अभिजीत की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने शमिता को पैर की जूती कहा, जिसे सुनने के बाद शमिता शेट्टी काफी गुस्सा हुईं और उन्होंने मेहमान बनकर आईं रवीना टंडन को देखे बिना ही शिकायत करना शुरू कर दी।
घरवालों पर फूटा सलमान खान का गुस्सा
दरअसल रवीना टंडन ने घरवालों को एक टास्क दिया जो था गुनाहगार। इस टास्क के दौरान घरवालों एक-एक करके बताना था कि इस हफ्ते का सबसे बड़ा गुनाहगार कौन है। इस टास्क में जैसे ही रश्मि ने अपनी बात रखते हुए अभिजीत बिचुकले का नाम लिया, वैसे ही घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि सलमान खान ने काफी समय तक खुद के गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सभी घरवालों की क्लास लगाई।