इन दिनों देश और दुनिया में खतरनाक कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। भारत में भी कोरोना जमकर उत्पात मचा रहा है। हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन ढाई लाख से ऊपर केस देखे जा रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक कोरोना संक्रमण की जद में हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज में भी हर दिन कोई न कोई इसकी चपेट में आ रहा है। अब इसकी शिकार जोधा अकबर की लीड अभिनेत्री परिधि शर्मा भी हो गई हैं। उनके साथ-साथ पूरा परिवार कोरोना संक्रमित है। बस उनके घर में उनका 4 साल का बेटा सुरक्षित है।