फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधा अकबर फेम परिधि शर्मा परिवार समेत हुईं कोरोना पॉजिटिव, नन्हा बेटा सुरक्षित

Tue, 20 Apr 2021 01:13 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिधि शर्मा - फोटो : Insatagram- @paridhiofficial
इन दिनों देश और दुनिया में खतरनाक कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। भारत में भी कोरोना जमकर उत्पात मचा रहा है। हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन ढाई लाख से ऊपर केस देखे जा रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक कोरोना संक्रमण की जद में हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज में भी हर दिन कोई न कोई इसकी चपेट में आ रहा है। अब इसकी शिकार जोधा अकबर की लीड अभिनेत्री परिधि शर्मा भी हो गई हैं। उनके साथ-साथ पूरा परिवार कोरोना संक्रमित है। बस उनके घर में उनका 4 साल का बेटा सुरक्षित है।
विज्ञापन

2 of 5
परिधि शर्मा - फोटो : Insatagram- @paridhiofficial
परिधि ने बताया कि उनके घर में सभी कोरोना से संक्रमित हैं। बस उनका बेटा और देवर अभी इससे सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि जितने भी लोग संक्रमित हैं सभी क्वारंटीन हैं। अभिनेत्री ने कहा कि खुद भी क्वारंटीन में होने के कारण 4 साल के बेटे की देखभाल करना काफी मुश्किल हो रहा है। कोई भी उसके आसपास नहीं जाता है।

विज्ञापन

3 of 5
परिधि शर्मा - फोटो : Insatagram- @paridhiofficial
परिधि ने आगे बताया कि वो फिलहाल ठीक हैं और धीरे धीरे संक्रमण से मुक्त हो रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि वो अपने घर इंदौर में हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं। वो लगातार डॉक्टरों से सहायता ले रही हैं। बस बच्चे को लेकर चिंता हो रही है, लेकिन जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा।

4 of 5
परिधि शर्मा - फोटो : Social Media
बता दें कि अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं उन लोगों से आग्रह करती हूं, जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। वो कोरोना टेस्ट जल्द से जल्द करवा लें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिधि शर्मा - फोटो : Insatagram- @paridhiofficial
बता दें कि परिधि 'जोधा अकबर', 'पटियाला बेब्स', 'जग जननी मां वैष्णो देवी' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। 'जग जननी मां वैष्णो देवी' पिछले साल ही बंद हो गया था और तभी परिधि अपने घर इंदौर चली गई थीं। तब से वो इंदौर में ही अपनी फैमिली के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें