जितेन लालवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी से है खास कनेक्शन
जितेन लालवानी का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम दीपिका लालवानी है। उनके दो बच्चे पलक और आदित्य हैं। पलक भी अपने पिता की तरह ही एक्टिंग में सक्रिय हैं। साल 1993 में जितेन एक्टर बनने के सपना लिए मुंबई आए थे। इसी साल उन्हें मकरंद देशपांडे द्वारा निर्देशित 'यात्री' नाटक में एक छोटा सा रोल मिला गया। टीवी पर उन्हें सबसे पहला मौका रमन कुमार की टीवी सीरीज कैफे 18 में मिला। इसके बाद वह 'विष्णु पुराण', 'शतरंज', 'परम्परा', 'हसरतें', 'कर्तव्य' जैसे सीरियल में नजर आए लेकिन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो में किरण वीरानी के किरदार ने उन्हें घर-घर तक मशहूर कर दिया। यह सीरियल साल 2000 में प्रसारित हुआ था।