अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा मशहूर कॉमेडियन अली असगर भी इस शो में शिकरत करने जा रहे हैं। बता दें कि कॉमेडियन अली असगर ने कपिल शर्मा के शो में लोकप्रिय चरित्र 'दादी' से प्रसिद्धि हासिल की थी और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। इस बारे में बात करते हुए अली ने कहा, 'मैं झलक दिखला जा' जैसे प्रतिष्ठित शो का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। अपने करियर में मैंने लगभग हर शैली में काम करने की कोशिश की है, चाहे वह फिक्शन हो या नॉन-फिक्शन शो।