छोटा पर्दा अब छोटा नहीं रह गया है। इसमें भी हर तरह का कंटेंट और शोज देखने को मिलते हैं। कई बार कुछ ऐसे शोज भी होते हैं, जिनमें बोल्ड सीन भी शामिल होते हैं। वहीं, कुछ टीवी के सितारे शो करने से पहले ही बोल्ड या रोमांटिक सीन न करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने बीच शो के दौरान सीन को शूट करने से मना कर दिया। आज हम आपको छोटे पर्दे के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ऐसे सीन करने से साफ इनकार कर दिया।