फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Mistry: शैलेश लोढ़ा के TMOCK छोड़ने के बाद जेनिफर ने की थी लौटने की अपील, 'तारक मेहता' ने किया इनकार

Fri, 02 Jun 2023 07:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेनिफर मिस्त्री, शैलेश लोढ़ा - फोटो : social media
टीवी के मशहूर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने जब से शो छोड़ा है, तभी से वह लगातार इसके निर्माता असित मोदी पर हमले कर रही हैं। दरअसल, पिछले 15 वर्षों से शो का हिस्सा रहीं जेनिफर ने असित मोदी पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जहां जेनिफर ने निर्माता की असंवेदनशीलता का खुलासा किया, वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जब शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहा था तब उन्होंने कई बार उन्हें फोन किया था।
विज्ञापन

2 of 5
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में जेनिफर ने उस दौर के बारे में बात कि जब शैलेश लोढ़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़कर गए थे। अभिनेत्री ने कहा, 'जब शैलेश चले गए थे, तो मैंने उन्हें फोन किया और मैंने उन्हें मैसेज भी किया कि वापस आ जाओ, शो में तुम्हारी जगह कोई नहीं ले सकता। शैलेश ने कहा था कि नहीं जेनी, यह मेरे स्वाभिमान की बात है।'
विज्ञापन

3 of 5
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में जेनिफर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सह-कलाकारों के साथ भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने शो के सेट पर माहौल और कलाकारों के रवैये के बारे में बात करते हुए कहा, 'शुरुआती दिन अच्छे थे और हमारे पास हमारी महिला गैंग थी। हमने बहुत मजा किया। हम हमेशा साथ में खाना खाते थे और साथ में मस्ती करते थे। कुल मिलाकर, सभी के साथ बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी।'
Al Pacino: नूर अल्फल्लाह की प्रेग्नेंसी पर अल पचीनो को था संदेह! कर दी थी पैटरनिटी टेस्ट कराने की मांग

4 of 5
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर मिस्त्री ने अपने हालिया इंटरव्यू में भी इस बात का खुलासा भी किया कि आखिर पिछले 15 वर्षों से चले आ रहे इस सुपरहिट शो को छोड़ने के पीछे बाकी कलाकारों के क्या कारण रहे हैं। अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि की उन्हें किसी के भी शो छोड़ने के पीछे की असली वजह नहीं पता है। अभिनेत्री बोलीं, 'जिसने भी शो छोड़ा है, हम उनके फैसले के पीछे की असली वजह नहीं जानते। सभी के अलग-अलग कारण थे।' नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, शैलेश लोढ़ा ने शो के निर्माताओं के खिलाफ बकाया फीस के लिए कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : social media
असित कुमार मोदी द्वारा निर्मित, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 से प्रसारित हो रहा है। पिछले कई वर्षों में यह शो भारतीयों की दिलों की धड़कन बनकर उभरा है। लोगों के बीच इस शो की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि इसका हर कलाकार दर्शकों के दिलों में बस गया है। बीते काफी समय से यह शो अपनी स्टारकास्ट के छोड़कर जाने के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन कोई न कोई पुराना कलाकार इसे छोड़ रहा है तो फिर कोई नया आ रहा है। शो में दिलीप जोशी, सचिन श्रॉफ, अमित भट्ट और मुनमुन दत्ता जैसे कलाकार मौजूद हैं।
Chetan Ahimsa: चेतन अहिंसा की मुश्किलें बढ़ीं, OCI कार्ड रद्द करने पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने बरकरार रखी रोक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें