Jay Bhanushali
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी भूमिका के बारे में बातचीत के दौरान जय भानुशाली ने बताया, 'हम रहें ना रहें हम' में शिवेंद्र का जो किरदार मैं निभा रहा हूं,वह बहुत ही रहमदिल इंसान है, वह अपनी जिंदगी के साथ-साथ अपने बिजनेस को लेकर भी सजग है। जो लोग ईमानदारी से काम करते हैं और जिनका जिंदगी के प्रति एक अलग नजरिया है,ऐसे लोगों को पसंद करता है। लेकिन जब उसे सुरीली नाम की लड़की से प्यार हो जाता है, तो उसका जिंदगी के प्रति नजरिया बदल जाता है। यहां से कहानी में एक नया मोड़ आता है।'