फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 12: पहली पोजीशन पर चुंबक की तरह चिपका 'अनुपमा', टॉप 10 में शामिल हुए ये शो

Thu, 30 Mar 2023 05:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : insta
बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) इंडिया की 12वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। अगर लेटेस्ट वीक की टीआरपी रैंकिंग देखें तो स्टार प्लस के कार्यक्रम अनुपमा ने फिर से बाजी मारी है। जहां रूपाली गांगुली स्टारर इस शो ने पहला स्थान हासिल किया है, वहीं फाल्तू एक बार फिर आखिरी पोजिशन पर रहा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली।
विज्ञापन

2 of 7
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media
अनुपमा
इस हफ्ते की टीआरपी में सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर से नंबर एक पर ही बना हुआ है। सीरियल में आ रहे ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को भा रहे हैं। लेकिन धारावाहिक की रेटिंग में पिछले हफ्ते के मुकाबले कमी देखी गई है। इस हफ्ते अनुपमा को 2.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Jawaan: जवान से लीक हुआ यह सीन, पानी के बीच एक्शन करते दिखेंगे शाहरुख खान?
विज्ञापन

3 of 7
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के इस शो ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बरकरार रखी है। इन दिनों शो में खूब ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। मेकर्स ने सई, विराट और पत्रलेखा की जिंदगी में किसी चौथे की एंट्री कराकर शो का रुख बदल दिया है। फैंस को सीरियल में चल रही कहानी काफी पसंद आ रही है। इस हफ्ते शो को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रिशंस मिले हैं।

4 of 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : insta
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के इस शो को टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। अभि और अक्षु की जिंदगी में आ रहे तूफान की कहानी  दर्शकों के दिलों में घर कर गई है। अक्षरा की जिंदगी अभिमन्यु और अभिनव के बीच उलझ कर रह गई है। ऐसे में इस हफ्ते शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 7
इमली - फोटो : social media
इमली
स्टार प्लस के ही धारावाहिक इमली' को टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। हालांकि, पिछले हफ्ते भी यह धारावाहिक चौथे स्थान पर ही रहा था। 'इमली' में इमली और अथर्व की जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है। शो को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
विज्ञापन

6 of 7
फाल्तू - फोटो : Social media
फाल्तू
दर्शकों को स्टार प्लस के इस सीरियल में फाल्तू का बदला- बदला रूप पसंद आ रहा है। फाल्तू इस हफ्ते भी 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ पांचवें स्थान पर रहा है।
Ranveer Singh:  रणवीर ने संभाला युवाओं को खेलों की तरफ रिझाने का मोर्चा, बने स्टार स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
TRP - फोटो : TRP
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज: 
  सीरियल का नाम   व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6. पंड्या स्टोर 2.1
7. ये है चाहतें 1.9
8. तेरी मेरी डोरियां 1.6
9. कुंडली भाग्य 1.6
10. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 1.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें