फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: घर से बेघर हुईं ये 2 हसीनाएं, एक ने 65 साल के ब्वॉयफ्रेंड संग ली थी शो में एंट्री

Fri, 07 Dec 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस 12 में एक बड़ा बदलाव हुआ है जिसका पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में ऐलान हुआ था। सलमान खान ने यह ऐलान किया था कि अब शुक्रवार को वीकेंड का वार एपिसोड शुरू होगा। ऐसे में आज यानी शुक्रवार को वीकेंड का वार एपिसोड है और घर से किसी की छुट्टी हो जाएगी। लेकिन इस बार भी घर में डबल एविक्शन होगा। गौरतलब है कि पिछले वीकेंड का वार में कोई बाहर नहीं हुआ था...तो आइए जानते हैं कौन होगा इस हफ्ते घर से बेघर...
विज्ञापन

2 of 5
jasleen and megha - फोटो : twitter
द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस हफ्ते के अंत तक मेघा धाड़े और जसलीन मथारू का पत्ता साफ हो जाएगा। जसलीन ने शो में अपने 65 साल के ब्वॉयफ्रेंड और भजन सम्राट अनूप जलोटा संग चौंकाने वाली एंट्री ली थी। इस जोड़ी को विचित्र जोड़ी की लिस्ट में डाला गया था। वहीं, बिग बॉस मराठी की विनर मेघा ने वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में कदम रखा था। इस दौरान उनके साथ टीवी एक्टर रोहित सुचांती ने भी शो में दस्तक दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
इस हफ्ते हुए स्कूल बस लक्जरी बजट टास्क की सफलता को देखते हुए प्राइजमनी पूरी हो गई है और इसी के साथ घर की नई कैप्टन सुरभि राणा को चुन लिया गया है। ऐसे में बिग बॉस 12 के विजेता का नाम घोषित होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। फिलहाल घर में श्रीसंथ, दीपिका, दीपक, जसलीन, करणवीर, रोहित, मेघा, सोमी, रोमिल और सुरभि को मिलाकर 10 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। वहीं, सुरभि ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर शो के टॉप 5 में जगह बना ली है। लेकिन अब खबर आ रही है कि खिताबी जंग के लिए ये दो दावेदार रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। 

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
वहीं, द खबरी के पब्लिक मीटर और रियलिटी चेक सर्वे के मुताबिक रोमिल चौधरी और दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 के खिताबी जंग के दो दावेदार बताए जा रहे हैं। वोट के आधार पर दीपिका और रोमिल में टाइटल के लिए आखिरी जंग होगी। वहीं, रोमिल के बाद श्रीसंथ और  फिर करणवीर बोहरा का नाम सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बता दें कि टास्क के अंत में रोहित, सोमी और सुरभि ही बस में बचे थे। लेकिन सोमी के भी टास्क से बाहर होने के चलते रोहित और सुरभि इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार बन गए थे। लेकिन बताया जा रहा है कि सुरभि ने रोहित को मात दे कैप्टेंसी हासिल कर ली है और सीधे फाइनल में पहुंच गई हैं। वह फाइनल के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें