फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन एक्टर्स ने कृष्ण बनकर रचा इतिहास, असल जिंदगी में लोग करने लगे थे पूजा तो किसी के छूते थे पैर

Sat, 01 Sep 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
krishna
टीवी के इतिहास में ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने कृष्ण बनकर परदे पर इस रोल को जीवंत कर दिया। इन सीरियल के जरिए दर्शकों ने भी कृष्ण को खूब प्यार दिया। कुछ एक्टर्स तो ऐसे रहे कि असल जिंदगी में लोग उन्हें भगवान समझकर पूजा करने लगे थे। जन्माष्टमी से पहले आइए जानते हैं ऐसे ही एक्टर्स के बारे में जिन्होंने परदे पर बाल गोपाल कृष्ण का रोल निभाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
नीतीश भारद्वाज
नीतीश भारद्वाज
कृष्ण कहते ही जो पहला नाम जेहन में आता है वो हैं नीतीश भारद्वाज। 90 के दशक में 23 साल की उम्र में नीतीश ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कृष्ण की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे और जहां भी जाते लोग उनके पैर छूते थे। नीतीश भारद्वाज असल जिंदगी में जानवरों के डॉक्टर हैं। छोटे परदेे के अलावा वो मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों और टीवी में कुछ खास सफलता ना मिलता देख उन्होंने राजनीति की ओर रुख किया और बीजेपी की ओर से लोकसभा सदस्य बने।
विज्ञापन

3 of 7
सर्वदमन डी बनर्जी
सर्वदमन डी बनर्जी
रामानंद सागर के 'कृष्णा' में सर्वदमन डी बनर्जी ने मुख्य किरदार निभाया था। नीतीश भारद्वाज की तरह ही उन्हें भी इस किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद उन्हें इसी तरह के कई शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय'। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का ही रोल प्ले किया।

4 of 7
स्वपनिल जोशी
स्वपनिल जोशी
कॉमेडी से लेकर अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाले स्वपनिल जोशी 'कृष्णा' में कृष्ण बने थे। आज भी स्वपनिल को छोटे परदे का सबसे क्यूट कृष्ण माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 'उत्तर रामायण' में कुश का किरदार निभाया था। स्वपनिल छोटे परदे पर कई कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सौरभ जैन
सौरभ राज जैन
आज के समय की बात करें तो कृष्ण के रोल में सौरभ राज जैन एक मशहूर चेहरा हैं। साल 2013 में बने नए महाभारत में सौरभ ने कृष्ण की भूमिका निभाई थी। महाभारत से पहले उन्होंने 'कसम से', 'यहां मैं घर-घर खेली', 'परिचय', 'देवों के देव महादेव' और 'उतरन' में भी काम किया।
विज्ञापन

6 of 7
धृति भाटिया
धृति भाटिया
बाल गोपाल कृष्ण का किरदार धृति भाटिया ने जब निभाया तो किसी को यकीन ही नहीं आया कि यह तो असल में लड़की है। धृति ने बाद में 'माता की चौकी' में छोटी दुर्गा का किरदार निभाया। इसके अलावा भी वो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विशाल करवाल
विशाल करवाल
विशाल करवाल टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। कई फिल्मों और रियलिटी शोज में काम कर चुके विशाल 'द्वारकाधीश' में भगवान कृष्ण का रोल अदा किया था। इसके अलावा माइथोलॉजिक सीरीज 'परमावतार' में भी वो कृष्ण ही बने नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें