फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन' के आने से हुआ बंटाधार, TRP के मामले में एकता कपूर के इन 2 सीरियल को लगा सबसे बड़ा झटका

Sat, 01 Sep 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naagin 3
टीवी की दुनिया में तहलका मचाने वाली इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी टेलीविजन शोज में आए उतार चढ़ाव का असर TRP पर पड़ा है। हमेशा की तरह इस बार भी जहां एकता कपूर के नागिन की तीसरी कड़ी सब पर भारी पड़ रही है तो वहीं सास बहू के ड्रामा से ज्यादा लोगों को रियलिटी शोज की तरफ दर्शकों का ज्यादा रुख रहा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
naagin 3
हमेशा की तरह इस बार भी एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार है। इस सीरियल की टीआरपी 10.7 रही जिसके आसपास कोई भी सीरियल जगह बनाने में नाकामयाब रहा। वहीं दूसरे पायदान पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बाजी मारी है। यह सीरियल बीते 9 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है और अब भी लोगों का दिल जीतने में सफल रहा। इसकी टीआरपी 8.0 रही। 
 
विज्ञापन

3 of 5
dance deewane
इस कड़ी में अब बात करते हैं तीसरे नंबर की। इस पोजीशन पर इस बार रियलिटी शो 'डांस दीवाने' ने कब्जा जमाया है। इस सीरियल की टीआरपी इस बार 7.4 रही। चौथे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' रहा। सीरियल की टीआरपी को देखा जाए तो सबसे ज्यादा नुकसान इसी सीरियल को हुआ। पहले यह सीरियल एक या दो नंबर पर रहता था लेकिन बीते कुछ वक्त से इस सीरियल की टीआरपी में लागातार गिरावट देखी जा रही है।

4 of 5
Kulfi kumar bejewala
इस हफ्ते पांचवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है। इस सीरियल में इस वक्त हॉरर का तड़का लगाया गया है जिसकी वजह से यह लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। इस सीरियल की टीआरपी 6.9 रही। छठे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य', सातवें नंबर पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', आठवें नंबर पर 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
krishna chali london
9वें नंबर पर नया शो 'अलादीन नाम तो सुना ही होगा' ने जबरदस्त एंट्री ली है। इस सीरियल को शुरू हुए कुछ वक्त ही हुआ है लेकिन टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में यह सीरियल सफल रहा। इस कड़ी में आखिरी पोजीशन यानी कि दसवें नंबर पर 'कृष्णा चली लंदन' सीरियल रहा। टीआरपी की लिस्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान दो सीरियल को हुआ 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें