फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2023: नन्हे कान्हा का किरदार निभा छाए ये बाल कलाकार, नटखट छवि से मोह लिया दर्शकों का मन

Thu, 07 Sep 2023 07:52 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धृति भाटिया,मीत मुखी,गंधर्व परदेसी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी पर प्रसारित होने वाले पौराणिक शोज को देखने वाली की कमी नहीं है। इन कार्यक्रमों में भगवान की भूमिका निभाने वाले अभिनेताओं के दर्शक दीवाने होते हैं। लोगों के बीच भगवान श्री कृष्ण को लेकर अटूट विश्वास और श्रद्धा है। भगवान कृष्ण का हर रूप मनमोहक लगता है, चाहे वह उनका बाल रूप हो या युवा। आज हम आपको बाल कृष्ण के रूप में लोगों का दिल जीतने वाले कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से इन किरदार को इतना जीवंत बना दिया था। लोग उन्हें बस इसी रूप में देखना पसंद करते थे। इसी कारण से दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। तो चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ बाल कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने छोटे पर्दे पर कृष्ण की भूमिका निभाई है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
निर्णय समाधिया - फोटो : social media
निर्णय समाधिया
साल 2017 में एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले पौराणिक शो 'परमावतार श्रीकृष्ण' में दर्शकों को एक बार फिर श्री कृष्ण का बाल रूप देखने को मिला था। इस शो में चुलबुले और नटखट कान्हा का किरदार निर्णय समाधिया ने निभाया था। मासूम निर्णय को कृष्ण के रूप में देख दर्शक उनकी मासूमियत पर फिदा हो गए थे। दर्शकों ने निर्णय के किरदार के साथ-साथ शो को भी काफी पसंद किया था।  

 
विज्ञापन

3 of 6
धृति भाटिया
धृति भाटिया
साल 2008 में कलर्स चैनल पर प्रसारित हुए सीरियल 'जय श्री कृष्णा' ने भी दर्शकों का खूब मनोरजन किया था। शो के नन्हे कान्हा ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। दिलचस्प बात यह है कि सीरियल में कान्हा का रोल एक प्यारी सी बच्ची ने किया था। जी हां, इस शो में कृष्ण का किरदार धृति भाटिया ने निभाया था। शो में उनका रूप ने सभी का  मन मोह लिया था। धृति काफी लंबे समय तक अपने निभाए इस किरदार के कारण सुर्खियों में रही थीं। बता दें, यह शो रामानंद सागर के सीरियल 'श्री कृष्णा' का रीमेक था। इसे रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था। धृति ने बाद में 'माता की चौकी' में दुर्गा के रूप में भी नजर आई थीं।

4 of 6
मीत मुखी - फोटो : social media
मीत मुखी
अभिनेता मीत मुखी को एक नहीं बल्कि दो बार श्री कृष्ण का किरदार निभाते हुए देखा गया है। सीरियल 'बाल कृष्णा' और चैनल बिग मैजिक के शो 'बाल गोपाल करे धमाल' दोनों में ही उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीता था। नन्हें कृष्ण का रोल निभाकर सबका दिल जीत चुकी मीत मुखी अब काफी बड़े हो गए हैं। लेकिन आज भी लोग उनमें कृष्णा की छवि देखते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गंधर्व परदेसी - फोटो : social media
गंधर्व परदेसी 
रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'श्री कृष्णा' में बाल कृष्ण का किरदार गंधर्व परदेसी ने निभाया था। उस जमाने में इस सीरियल में फिल्माए गए सारे सीन देख दर्शक इनके फैन हो गए थे। बचपन के कान्हा को रूप में पूतना के सामने गंधर्व का मिट्टी खाकर ब्रह्मांड दिखाने का सीन भी इन्हीं में से एक था। उस वक्त गंधर्व परदेसी काफी छोटे थे। वह अब बतौर कोरियोग्राफर इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उन्हें कुछ समय पहले सीरियल 'जोधा अकबर' में जोधा के भाई का किरदार निभाते हुए देखा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेघन जाधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेघन जाधव
रमानंद सागर के सीरियल 'जय श्री कृष्णा' में धृर्ती के बाद मेघन जाधव ने भगवान श्रीकृष्ण के रूप में देखा गया था। सीरियल में उन्होंने श्री कृष्ण का युवा किरदार  निभाया था। धृति की तरह ही मेघन को भी दर्शकों ने श्री कृष्ण के किरदार में खूब पसंद किया था। मेघन इसके बाद 'सूर्यपुत्र कर्ण' सीरियल में कर्ण की भूमिका निभाते दिखाई दिए थे और वह लगातर सीरियल्स में आते हैं।

यह भी पढ़ें-  Janmashtami 2023: यशोदा बन इन एक्ट्रेसेस ने दिखाई मां की ममता, कान्हा की माता के किरदार में जीता दिल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें