kbc 11
- फोटो : sony liv
सवालों में एक सवाल फिल्म से जुड़ा था इस पर अर्पिता ने कहा कि काफी लंबे अरसे से थिएटर नहीं गई हैं। चूंकि वहां पर उनके बेटे को या तो परेशान किया जाता है या फिर दया की नजरों से देखा जाता है। वहीं अर्पिता ने बताया कि उनको दो बार थिएटर से बाहर भी निकाला जा चुका है। इस पर अमिताभ ने दुख जताते हुए कहा कि ऐसे स्पेशल बच्चों के लिए अलग से फिल्मी शोज रखे जाने चाहिए। इस पर अर्पिता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये तो अलग करना हुआ, एक करना नहीं। आगे अर्पिता ने कहा कि सर स्पेशल क्यों, कुछ ऐसा इंतजाम हो कि वो भी शो देखें और हम भी शो देखें। नहीं तो हम अलग करने की बात कर रहे हैं। अमिताभ ने भी अर्पिता के बात पर हामी भरी।