स्टार प्लस के पॉपुलर शोज में से एक 'इश्कबाज' टीआरपी के रेस में तो बना हुआ ही है साथ ही इसके कैरेक्टर्स भी लोगों के दिलों में रच बस गए हैं, फिर चाहें वो शिवाय हो, अनिका हो या फिर ओमकारा और रुद्र..हर किरदार अपने आप में जबरदस्त है और इन किरदारों को निभाने वाले एक्टर भी।
विज्ञापन
2 of 7
नकुल मेहता
लेकिन जो किरदार लोगों का सबसे चहेता है वो है शिवाय का। इस किरदार को नकुल मेहता निभा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
नकुल मेहता
नकुल मेहता ने वैसे तो इससे पहले भी कुछ सीरीज और 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' जैसे टीवी शो में काम किया, लेकिन 'इश्कबाज' ने नकुल मेहता को जो स्टारडम दिया है उसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।
4 of 7
नकुल मेहता
आज घर-घर में नकुल की पहचान है और वो भी शिवाय के रूप में। ना सिर्फ ये शो डिमांड में है बल्कि इसकी वजह से नकुल मेहता भी खूब डिमांड में हैं।
विज्ञापन
5 of 7
नकुल मेहता
इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों पर गौर करें तो नकुल मेहता इस शो के एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपए बतौर फीस लेते हैं। खबरें तो ये भी हैं कि नकुल मेहता ने शो के लिए अब अपनी फीस और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
6 of 7
नकुल मेहता
अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन जो भी कहो 'इश्कबाज' ने नकुल मेहता को सुपरस्टार बना दिया है। जिस स्टाइल और अदा से वो अपने डायलॉग बोलते हैं, उनका लहजा, लुक सब कुछ लोगों के लिए सेंटर ऑफ अट्रेक्शन है।
लड़कियां उन पर मर-मिटती हैं। हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि नकुल मेहता बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन को कॉपी करते हैं और उनकी एक्टिंग में ऋतिक के एक्टिंग स्टाइल की ही झलक आती है।
खैर, जो भी हो, लेकिन मानना पड़ेगा कि अपनी मेहनत के बल पर आज नकुल टीवी इंडस्ट्री पर छा गए हैं।