फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका ने दिखाईं अदाएं तो मौनी ने बढ़ाया तापमान, कुछ ऐसा रहा सेलेब्स का इंस्टाग्राम

Mon, 07 Oct 2019 11:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इस स्पेशल पैकेज में हम आपके लिए लाते हैं सेलेब्स के खास इंस्टाग्राम पोस्ट्स। इस पैकेज में देखिए मौनी रॉय से लेकर अक्षय कुमार तक के लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटोज।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में दीपिका ने एक बार फिर अपने फैंस के लिए कुछ बेहतरीन फोटोशूट्स शेयर किए हैं। दीपिका ने करीब 7-8 फोटोज शेयर किए हैं। जिनमें वो व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान की आगामी फिल्म 'लाल कप्तान' पहले पोस्टर के सामने आने के बाद से ही सुर्खियों में है। वहीं फिल्म के तीन टीजर भी सामने आ चुके हैं। जिसको दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। वहीं अब इंस्टाग्राम पर विरल भियानी ने सैफ अली खान का एक फोटो शेयर किया है। फोटो में सैफ का अघोरी लुक नजर आ रहा है। वहीं उनकी आंख पर चोट भी दिखाई दे रही है।

4 of 6
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अपने खूबसूरत फोटोज शेयर करती हैं। ऐसे में कभी उनका ग्लैमरस लुक नजर आता है तो वहीं कभी देसी अंदाज। अब जो मौनी ने नए फोटोज शेयर किए हैं वो सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले लंबे वक्त से मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। न सिर्फ अपने स्टाइलिश फोटोज बल्कि साथ ही साथ वो अपने फिटनेस फोटोज भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में इस बार मलाइका ने देसी अवतार के फोटोज शेयर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाउसफुल 4 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'हाउसफुल 4' है। ऐसे में आज फिल्म का गाना 'बाला.. शैतान का साला' रिलीज हुआ। गाने में अक्षय कुमार टकले नजर आ रहे हैं। ऐसे में गाने के प्रमोशन में भी अक्षय का बाल्ड लुक नजर आ रहा है। बता दें कि फिल्म में अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं।

पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो' में प्रियंका ने किया खुलासा, शादी में अंबानी परिवार से मिला था ये खास तोहफा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें