फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: नॉमिनेशन से पहले जान लीजिए आज कौन- कौन होगा नॉमिनेट

Mon, 07 Oct 2019 08:36 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस का 13वां सीजन सुर्खियों में बना हुआ है। हर एपिसोड में कुछ न कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। वीकेंड के वार में जहां सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की गलतफहमी दूर की तो वहीं सुपरमार्केट मैनेजर बनकर घर में पहुंची हिना खान। ऐसे में अब सोमवार को दर्शकों को देखने को मिलेगा नॉमिनेशन, लेकिन शो के टेलिकास्ट होने के पहले ही जानिए कि कौन किसको नॉमिनेट कर सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
आसिम- देवोलीना और कोएना - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आए प्रोमोज के मुताबिक हर लड़के के सामने दो लड़कियां होंगी। ऐसे में उन लड़कियों को कोशिश करनी होगी लड़के को मनाने की। जैसे की पहले लड़कियों ने मिलकर लड़कों को नॉमिनेट किया था। वैसे ही इस बार के नॉमिनेशन टास्क में ताकत लड़कों के हाथ में है।

आसिम- देवोलीना- कोएना मित्रा
आसिम से देवोलीना कहती हैं कि आपको ऐसा लगता होगा कि मैं आपसे निजी दुश्मनी निकालती हूं, लेकिन वो एक टास्क था। इसके जवाब में आसिम कहते हैं- 'मैं आपकी बात से सहमत हूं लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए की अगर किसी के गले पर आप हेयर रिमूवर क्रीम लगा रहे हैं तो वो बर्न हो जाएगा। हम यहां काम करने आए हैं, सफर करने नहीं आए हैं।' देवोलीना के बाद कोएना के लिए आसिम ने कहा- 'आप तब से एक ही बात कह रही है कि गिव अप कर दिया, गिव अप कर दिया, क्या और कोई बात नहीं है आपके पास। आपने इस टास्क की शुरुआत ही उस टास्क से की है। मुझे कुछ नया बताओ।' प्रोमो देखकर ऐसा लग रहा है कि आसिम देवोलीना का साथ देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
दलजीत, सिद्धार्थ डे और शेफाली - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ डे- शेफाली- दलजीत
सिद्धार्थ डे से शेफाली बग्गा कहती हैं- 'अभी तक जो भी हमारा कनेक्शन बना है वो बेहद स्ट्रॉन्ग हैं और आप मुझे बेहद पसंद हैं।' इसके बाद शेफाली बालकनी से एक फूल सिद्धार्थ डे को देती हैं। वहीं इसके बाद सिद्धार्थ दलजीत से कहते हैं कि आप बताओ। इस पर दलजीत कहती हैं- मुझे लगता है कि मैं बहुत साफ हूं और मेरी आपसे कोई भी निजी दुश्मनी नहीं है। इसके साथ ही जो आपका और मेरा कनेक्शन है वो बहुत ही कमाल का है। मैंने आपको कहा था कि आप जो भी फैसला लें वो सोच समझकर लें और मैं उम्मीद करती हूं आप सही फैसला लेंगे।' वीडियो देखकर तो ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ डे शेफाली बग्गा का साथ देंगे।

4 of 5
पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पारस छाबड़ा- माहिरा शर्मा - शहनाज गिल
माहिरा कहती हैं- 'इस घर में लड़के हैं और लड़कियां है..' इतने में पारस कहते हैं कि क्या मैं आपको पसंद हूं ? इस पर माहिरा कहती हैं- 'हां आप मुझे पसंद हैं और आप मुझ पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। आपके लिए मेरी फीलिंग एक दम रीयल हैं, क्योंकि मेरे लिए कनेक्शन मैटर करते हैं। मेरे को कनेक्शन दिल से फील हुआ तो मैं आपकी तरफ आई।' इसके बाद पारस शहनाज से पूछते हैं कि आप कुछ कहना चाहती हैं तो शहनाज कहती हैं- आप पहले मुझे अटेंशन दे रहे थे तो मुझे अच्छा लगता था।' इसके बाद पारस कहते है कि आपने कहा कि अगर पारस मेरा ब्वॉयफ्रेंड है तो मुझे माहिरा से प्रॉब्लम है। लेकिन आप दिन भर लड़कों के साथ बैठो तो। इसके बाद शहनाज कहती हैं कि मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को हर किसी लड़की से बात नहीं करने दूंगी।' इस पर पारस कहते हैं कि अगर आपको माहिरा से दिक्कत है तो मुझे टाइम दो। इस पर शहनाज कहती हैं कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं लॉयल नहीं हूं। इस प्रोमो वीडियो को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि पारस शहनाज का साथ नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि और आरती - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला- आरती- रश्मि देसाई
प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को आरती सिंह और रश्मि देसाई मनाने की कोशिश कर रही हैं। जिसमें आरती कहती हैं- 'मुझे एक मौका चाहिए, आप मुझे बचा सकते हैं तो।' इसके बाद रश्मि कहती हैं कि सिद्धार्थ हम दोनों एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते हैं और मैं सच में चाहती हूं कि हमारी दोस्ती पहले से बेहतर हो जाए।' प्रोमो देखकर ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई का साथ देंगे। 

पढ़ें: BB13: असली लवर निकला ये कंटेस्टेंट, सलमान के सामने किया था KISS दूसरे दिन मिला लव लेटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें