कौन बनेगा करोड़पति 14
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी कर्मठता से सभी का दिल जीतने वाली कविता चावला ने अपनी समझदारी और सूझबूझ के साथ बड़े ही शानदार तरीके से खेल खेलते हुए एक करोड़ जैसी बड़ी रकम अपने नाम की। लेकिन वह 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसकी वजह से कविता आखिरी पड़ाव पर जाकर चूक गई। आखिरी सवाल का जवाब न देने पर कविता चावला ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत की और बताया कि आखिर क्यों उन्होंने खेल को आगे नहीं बढ़ाया और रिस्क नहीं लिया। कविता ने बताया, 'फाइनल सवाल क्रिकेट के खिलाड़ी गुंडप्पा विश्वनाथ से जुड़ा था। मैं इसका जवाब नहीं दे पाई थी, जिसका बड़ा कारण क्रिकेट में मेरी दिलचस्पी न होना रही। यह सबसे बड़ी वजह थी कि मुझे जरा भी मलाल नहीं था कि मैं यह सवाल छोड़ रही हूं, बल्कि मैं तो कहूंगी कि मुझे संतुष्टि इस बात से हो गई कि मैं चाहूं भी तो इस सवाल के लिए रिस्क नहीं ले सकती थी। यह ऐसा सवाल था जिसकी कोई जानकारी नहीं थी।'