फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल शो में नेहा कक्कड़ ने किया बड़ा खुलासा, स्टेज पर आते हैं 'एंग्जायटी अटैक'

Sun, 06 Dec 2020 06:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : फाइल
रोहनप्रीत सिंह संग शादी करने के बाद नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। शो में इस बार भी प्रतियोगियों का खूब टैलेंट देखने को मिल रहा है। प्रतियोगियों की कहानी सुनकर नेहा कई बार शो में भावुक हो जाती हैं। इसी वजह से उन्हें कंटेस्टेंट खूब पसंद करते हैं। इस बार नेहा ने शो में एक खुलासा कर सबका चौंका दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल शनिवार को इंडियन आइडल के एपिसोड में चंडीगढ़ से प्रतियोगी अनुष्का बनर्जी पहुंची थीं। वह स्टेज पर पहुंचकर घबरा गईं। उन्होंने थोड़ा पानी पिया और इसके बाद खुद को संभाला। ये देखकर शो के जज हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ ने उन्हें रिलैक्स रहने को कहा।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का बनर्जी - फोटो : सोनी टीवी
अनुष्का बनर्जी ने बताया कि उन्हें एंग्जायटी है जो उन्हें हर जगह प्रभावित करती है। इस वजह से वो कई प्रतियोगिताओं से भी बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने रिसॉल्यूशन लिया कि जब तक वे टॉप-12 मे नहीं पहुंच जाती तब तक वे सामने नहीं आएंगे। 

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar
अनुष्का की ये बात सुनकर नेहा कक्कड़ ने खुलासा किया कि उन्हें भी इसी तरह की दिक्कत है। नेहा ने बताया कि जब भी वह स्टेज पर जाती हैं तो उनके दिल की धड़कन बहुत तेज हो जाती है और साथ ही उनके हाथ भी कांपने लगते हैं। नेही की इस बात से अनुष्का का थोड़ा हौंसला बढ़ा और फिर उन्होंने जजेस के सामने साथिया फिल्म का गाना 'चुपके से' गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ अक्सर स्टेज पर परफॉर्म करती हैं। उनके बड़े-बड़े स्टेज शो होते हैं जिनमें हजारों की भीड़ जुटती है। वो बिंदास होकर गाते हुए नजर आती हैं लेकिन कभी भी किसी को इस बात का एहसास नहीं हुआ कि उन्हें स्टेज से डर भी लगता है। हालांकि नेहा का ये खुलासा उन लोगों के लिए सबक है जो डर की वजह से अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने नहीं दिखा पाते। 

नए साल में बजने जा रही इस ऐतिहासिक किरदार की दुंदुभि, देखिए नए टीवी शो की रोचक तस्वीर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें