फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: सोनू कक्कड़ ने गाया नुसरत फतेह अली खान का ये गाना, यूजर्स बोले- बेसुरों की फौज आ गई

Sat, 12 Jun 2021 01:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल में सोनू कक्कड़ - फोटो : Sony TV
इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इंडियन आइडल का यह सीजन और विवाद साथ-साथ चल रहे हैं। शो को लेकर दर्शकों के मन में कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि शुरुआत में जो जजेस का पैनल रखा गया था अब वह कहां हैं? कभी अनु मलिक नजर आते हैं तो कभी मनोज मुंतशिर। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस हफ्ते शो में नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ और शब्बीर कुमार बतौर अतिथि पहुंचेंगे। अब प्रोमो को लेकर फिर एक बार यह शो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है।

एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आया इंडियन आइडल
प्रोमो में पहले सवाई भट्ट का गाना सुनने को मिलता है और उसके तुरंत बाद कुछ ऐसा होता है कि यूजर्स जमकर सोनू कक्कड़ को ट्रोल करने लग जाते हैं। कुछ ने तो सोनू को बेसुरों की फौज में शामिल कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा माजरा...
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल में शब्बीर कुमार - फोटो : You Tube
हाल ही में शो का नया प्रोमा सामने आया है जो चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि इस हफ्ते शो की थीम ‘इंडिया की फरमाइश’ रखी गई है जिसमें कंटेस्टेंट्स फैंस की रिक्वेस्ट पर गाने गाएंगे। वहीं प्रोमो में सबसे पहले सवाई भट्ट का गाना आता है जिसमें वो 'तूने क्या कर डाला मर गई मैं मिट गई' गाते हुए नजर आते हैं। उसके तुरंत बाद ही सवाई सोनू कक्कड़ से कहते हैं कि मैं एक गाना आपके साथ गाना चाहता हूं। 
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल में सोनू कक्कड़ - फोटो : You Tube
बस फिर क्या था सोनू स्टेज पर पहुंच जाती हैं और दोनों नुसरत फतेह अली खान का गाना 'मेरे रश्के कमर' गाना शुरू कर देते हैं। जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। इसपर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सोनू समेत शो के मेकर्स को भी खूब खरी-खोटी सुनाई है।
 

4 of 5
मोहम्मद दानिश और शब्बीर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ यूजर्स ने तो कमेंट में लिख डाला है, 'दुनिया का सबसे घटिया शो है ये, पूरा का पूरा झोल है, सब मिले-जुले रहते हैं आपस में।' वहीं एक अन्य यूजर ने प्रोमो में सवाई को देखकर कहा कि कृपया अरुणिता या पवनदीप को लाओ। एक यूजर ने तो 'मेरे रश्के कमर' सुनते ही लिख डाला, 'असली गाने का मजा भी खराब कर दिया'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय माकन - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शो विवादों का हिस्सा तब बना था जब अंजलि गायकवाड़ एलिमिनेट हो गई थीं। लोगों का कहना था कि इतने लंबे समय से किसी को नहीं निकाला और अब एकदम अंजलि को निकाल दिया। बस फिर क्या था अंजलि गायकवाड़ के बाहर होते ही एक बार फिर से शंमुखाप्रिया निशाने पर आ गईं और उनके सिंगिंग स्टाइल को लेकर खूब ट्रोल किया गया।कांग्रेस नेता अजय माकन ने 'इंडियन आइडल' को लेकर ट्वीट किया था और लिखा था, 'कुछ घंटों का संगीत हमें एक पुरानी दुनिया में ले जाता है। इनमें से कोई भी बच्चा एलिमिनेशन के लिए नहीं है। अंजलि गायकवाड़ को वापस लाओ।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें