फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल: 'मदद करते हुए फोटो खिंचवाना जरूरी है क्या?' चेक देने पर सोनू कक्कड़ हुईं ट्रोल

Tue, 29 Jun 2021 04:08 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेक देते हुए सोनू कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी का रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। यहां तक कि शो के जजों से लेकर कंटेस्टेंट्स तक को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ट्रोलिंग के पीछे एक बड़ी वजह शो के जजों में बदलाव भी है। शुरुआत में जज पैनल में विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया में शामिल थे। लॉकडाउन के बाद एक एक करके सभी ने दूरी बना ली। उनकी जगह अनु मलिक और मनोज ने ले ली। हालांकि हिमेश वापसी कर चुके हैं। लेकिन विशाल और नेहा आज भी शो से गायब हैं। नेहा की जगह अब सोनू कक्कड़ ने ले ली है। 

इस वजह से सोनू कक्कड़ हो गईं ट्रोल
शो में कुछ समय पहले महान गीतकार संतोष आनंद आए थे। जिनकी बेबसी और लाचारी देखकर नेहा कक्कड़ ने उन्हें पांच लाख रुपये का चेक दिया था। वहीं सोनू ने भी ऐसा ही कुछ किया है। दरअसल, बीते रविवार को शो सीनियर सिटीजन स्पेशल रखा गया था। जिसमें पवनदीप राजन को सपोर्ट करने एक वृद्ध महिला आई थीं और उन्हीं की मदद करने के बाद सोनू अब जमकर ट्रोल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
संतोष आनंद, नेहा कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जब नेहा ने संतोष आनंद की सहायता की थी तो लोगों उनपर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने किसी लाचार और गरीब की मजबूरी का फायदा उठाया है। अब नेहा की बहन सोनू कक्कड़ भी अपनी बहन के नक्शे कदमों पर चल पड़ी हैं। हाल ही में सोनू ने भी पवनदीप राजन के समर्थन में आई एक वृद्ध महिला की आर्थिक रूप से सहायता की थी जिसके बाद उन्हें भी ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल 12 जज - फोटो : सोशल मीडिया
लता भगवानकरे नाम की महिला ने अपने पति के इलाज के लिए पैसे जुटाने की खातिर एक मैराथन दौड़ जीती थी। उनकी भावुक और प्रेरणास्पद कहानी सुनकर हर कोई भावुक हो गया। इसी दौरान सोनू कक्कड़ ने महिला को अपने पास बुलाया और फिर अपनी टीम से एक शख्स को आवाज दी। उस शख्स ने सोनू को चेकबुक पकड़ाई और उसके तुरंत बाद उन्होंने चेक काटकर उस महिला के हाथ में थमा दिया।

4 of 5
संतोष आनंद, नेहा कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि कितने रुपये का चेक काटा गया इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं चेक देने के बाद सोनू ने फोटो भी खिंचवाया। बस फिर क्या था इसके बाद से वह ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मदद कर रही हैं तो फोटो खिंचवाकर क्या साबित करना चाहती हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने तो कह डाला कि अपनी बहन (नेहा) के नक्शे कदमों पर चल पड़ीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़, अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
बात शो की करें तो 12वां सीजन शुरुआत से ही विवादों में रहा है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इंडियन आइडल का यह सीजन और विवाद साथ-साथ चल रहे हैं। बाते दिनों तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी आ गई थी। लोगों ने शो के जजों की रोते हुए खूब नकल उतारी थी। हाल ही में शो सवाई भट्ट के बाहर हो जाने के बाद भी चर्चा में आ गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें