फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: प्रेम गीत की मशहूर गजल गाते हुए बीच में अटक गए पवनदीप, सायली ने याद दिलाई पंक्ति

Mon, 19 Jul 2021 08:50 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

'इंडियन आइडल 12' के ग्रैंड फिनाले का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और अब इसकी तय तारीख का भी एलान हो गया है। इस बार शो का ग्रैंड फिनाले काफी दिलचस्प होने वाला है। आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर होने के बाद शो को अपने टॉप छह कंटेस्टेंट मिल गए थे। पवनदीप राजन, सायली कांबले, निहाल, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश यानी कि इन में से ही कोई एक ग्रैंड फिनाले में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीतेगा। वहीं इस कड़ी टक्कर के बीच इंडियन आइडल के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले पवनदीप राजन से एक बड़ी भूल हो गई है। सुर ताल से लेकर गाने के बोल कहीं पर भी एक भी गलती न करने वाले पवनदीप राजन आज यानी 18 जुलाई के एपिसोड में परफॉर्मेंस के बीच में ही रुक गए।

जी हां, इस तरह से पवनदीप को अपना गाना अधूरा छोड़ते हुए देख जजों के साथ-साथ सभी को काफी बड़ा झटका लगा। हालांकि अब तक इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि 4 हफ्ते पहले सवाई भाट के साथ ‘बॉटम टू’ में पहुचे हुए पवनदीप को यह गलती काफी महंगी पड़ सकती है।

विज्ञापन

2 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

80 के दशक की मशहूर जोड़ी धर्मेंद्र (Dharmendra)और अनीता राज (Anita Raaj) के सामने आज पवनदीप ‘होंठों से छूलो तुम, मेरा गीत अमर कर दो’ गाने पर परफॉर्म कर रहे थे। फिल्म ‘प्रेमगीत’ (Premgeet) का यह गाना राज बब्बर (Raj Babbar) और अनीता राज (Anita Raaj) पर फिल्माया गया है। जगजीत सिंह का गाया हुआ यह गाना पवनदीप राजन काफी खूबसूरती से मंच पर पेश कर रहे थे। उनकी आवाज का जादू कुछ इस कदर स्टेज पर छा गया था कि शो की मेहमान जज अनीता राज की आंखों में उस पुराने दौर को याद करते हुए आंसू छलक उठे।
 

विज्ञापन

3 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

इस परफॉर्मेंस के दौरान जब पवनदीप ने ‘जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ की जगह देखे यह जीवन गाया और जैसे ही उनको अपनी गलती का एहसास हो गया वह तुरंत रुक गए। हालांकि बाद में शो की अन्य दमदार प्रतिभागी सायली कांबले ने उनकी मदद की और उनके गाने के बोल गाकर उनकी मदद की और याद दिलाया।
 

4 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

उनको इस तरह से अपना परफॉर्मेंस अधूरा देख शन्मुखप्रिया के साथ-साथ सभी कंटेस्टेंट चौंक गए। सोनी टीवी ने शेयर किए हुए वीडियो में हम देख सकते हैं कि केवल कंटेस्टेंट नहीं हिमेश रेशमिया से लेकर अनीता राज, अनु मालिक सभी लोग स्टेज पर जो हुआ उसे देख कर दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंटेस्टेंट पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
हालांकि सूत्रों की मानें तो पवनदीप को फिर एक बार मंच पर गाने का मौका दिया गया, इतना ही नहीं उनकी तारीफ करते हुए धर्मेंद्र ने उन्हें खास उनके घर से आए हुए पराठे भी खिलाए लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वन टेक गाने पर जज किए जाने वाले इस रियलिटी शो में मिला हुआ यह दूसरा मौका और दुर्भाग्य से हुई गलती पवनदीप को जनता के दरबार में भारी पड़ेगा। क्योंकि सवाई भाट के साथ कुछ हफ्ते पहले काम वोट मिलने की वजह से पवनदीप को बॉटम टू में शामिल होना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें