फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल के सेट पर झाडू लगाता था ये शख्स, ऑडिशन में दास्तां सुनकर रो पड़े शो के सभी जज

Tue, 24 Nov 2020 09:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV
इस दुनिया में सीखने और समझने के लिए ढेरों चीजें हैं। बस उनको अपने नजरिए से देखने और समझने की शिद्दत होनी चाहिए। सीखने की लगन का ताजा उदाहरण गायिकी के मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल में देखने को मिला है। जल्द ही छोटे पर्दे के इस रियलिटी शो का 12वां सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इस शो से जुड़े कई वीडियो प्रोमो सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV
हाल ही में सोनी टीवी ने इंडियन आइडल 12 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में एक शख्स अपनी शानदार आवाज में ऑडिशन देते हुए दिखाई दे रहा है। इंडियन आइडल 12 के जज बॉलीवुड के तीन मशहूर गायक नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी हैं। वीडियो प्रोमो में इन जज के सामने जो शख्स ऑडिशन दे रहा है उसका नाम युवराज मेधे है। 
विज्ञापन

3 of 5
युवराज मेधे - फोटो : twitter: @SonyTV
युवराज मेधे की आवाज सुनकर तीनों जज काफी खुश होते हैं लेकिन उसके संघर्ष की कहानी सुनकर वह भावुक भी हो जाते हैं। दरअसल वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी को अपना ऑडिशन देने के बाद युवराज मेधे खुलासे करते है कि वह इंडियन आइडल के सेट पर झाडू लगाने का काम करते हैं। 

4 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : twitter: @SonyTV
युवराज मेधे इन तीनों से कहते हैं कि मैं इंडियन आइडल के सेट पर झाडू लगाता हूं। आप लोग जब किसी कंटेस्टेंट की गलती बताते थे तो मेरा पूरा ध्यान आप लोगों की तरफ रहता था। ऐसे करके मैं सीखता था। युवराज मेधे की यह बात सुनकर नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। युवराज मेधे के लिए हिमेश रेशमिया खास बात बोलते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV
हिमेश रेशमिया कहते हैं कि कोई भी आदमी कहीं पर भी बन सकता है, सिर्फ मेहनत करने की जरूरत है। इसके बाद  नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी, युवराज मेधे के सम्मान में खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल 12 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। 

पढ़ें: धार्मिक कट्टरपंथियों पर भड़कीं नुसरत जहां, बोलीं- 'लव' और 'जिहाद' एक साथ नहीं चल सकता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें