फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: फिनाले से पहले चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, करण जौहर ने कहा- धर्मा में आपका स्वागत है...

Sun, 08 Aug 2021 12:09 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन, करण जौहर, अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में इस बार गेस्ट जज के रूप में करण जौहर पहुंचे। मशहूर फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर ने शो के कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की और उनके गानों को काफी इंजॉय किया। शो में कई बार ऐसे भी पल आए जब माहौल काफी गमगीन हो गया तो वहीं करण जौहर ने कई सारे फिल्मी खुलासे भी किए। वहीं बाकी गेस्ट जज की तरह करण जौहर भी सबसे ज्यादा पवनदीप राजन की गायिकी से प्रभावित नजर आए।

पवनदीप को मिला धर्मा प्रोडक्शंस का बुलावा

उनके गाने को सुनकर करण जौहर इतने खुश हो गए कि उन्हें अपने प्रोडक्शन में आने का ऑफर दे डाला। दरअसल पवनदीप राजन करण जौहर स्पेशल एपिसोड में फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का गाना गाते नजर आएंगे। इसका एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज किया गया है। पवनदीप राजन का गाना सुनकर करण कहते हैं- क्या आप प्लीज धर्मा प्रोडक्शन में आएंगे?

 
विज्ञापन

2 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि पवनदीप राजन ने अपनी गायिकी से सभी का दिल जीत लिया है। वो इस सीजन की ट्रॉफी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बता दें कि शो में अब सिर्फ छह कंटेस्टेंट बचे हैं जिसमें पवनदीप की परफॉर्मेंस सबसे अच्छी रही है। हालांकि अरुणिता और शनमुखप्रिया और दूसरे कंटेस्टेंट भी अपनी गायिकी से पवनदीप को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Instagram
आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर होने के बाद शो को अपने टॉप छह कंटेस्टेंट मिल गए थे। पवनदीप राजन, सायली कांबले, निहाल, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश यानी कि इन में से ही कोई एक ग्रैंड फिनाले में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीतेगा। वहीं पवनदीप ने अपनी गायिकी से करण जौहर का दिल तो जीत ही लिया है।

4 of 5
कंटेस्टेंट्स के साथ करण जौहर - फोटो : Instagram
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शो से एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें करण जौहर के साथ सभी कंटेस्टेंट नजर आए रहे थे लेकिन पवनदीप कहीं दिखाई नहीं दिए। इसके बाद से फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है कि कहीं पवनदीप फिनाले की रेस से बाहर तो नहीं हो गए हैं। खबरें ये भी आ रही हैं कि इस हफ्ते एक सरप्राइज एलिमिनेशन भी होगा क्योंकि फिनाले टॉप 5 कंटस्टेंट्स में होगा। ऐसे में फैंस को समझ नहीं आ रहा कि शो से कौन बाहर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन-एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑनएयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करने वाले हैं। सिर्फ यही नहीं ग्रैंड फिनाले में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होकर इसे और ज्यादा शानदार बनाने वाली हैं। फिनाले में तो सुरों का संग्राम होगा और सितारों से सजी महफिल होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें