कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म 'शेरशाह' में नजर आईं थीं। विक्रम बत्रा की कहानी पर बनी करण जौहर की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं थीं। इसी दौरान कियारा ने जो खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही हैं। बता दें कि कियारा नियो एथनिक ब्रालेट और स्कर्ट सेट में नजर आईं थीं। उनकी ये ब्लैक एंड व्हाइट एंब्रॉयडर्ड आउटफिट डिजाइनर जेज वलाया के लेवल की है। उनके इस आउटफिट में प्लंगिंग वी नेकलाइन दी गई है। कियारा इस ड्रेस में क्लासी और ग्लैमरस दोनों लग रही थीं।
कियारा की खूबसूरत ड्रेस पर टिकी फैंस की नजरें
उनके इस स्लीवलेस पीस में सीक्विंड एंब्रॉयडरी, साउड जिप क्लोजर, बैकलेस डिटेल और इसके साथ ही टैसेल अडोनर्ड और हेम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट पैटर्न दिया गया है। इसके साथ उन्होंने जेज वलाया के सिग्नेचर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट शेवरॉन स्कर्ट के साथ ब्लाउज कैरी किया हुआ था। वहीं उनकी ड्रेस में प्लीटेड घेरा और गोल्ड पट्टी को इसके बॉर्डर पर देखा जा सकता है।