फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12 Finale: शो के मंच पर पवनदीप राजन ने अरुणिता कांजीलाल को दिया ये खास फूल, देख कर हंसी रोक नहीं पाए जजेज

Sun, 15 Aug 2021 10:03 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 का आज आखिरी दिन है। आज यानी 15 अगस्त को हो रहे इस ग्रैंड फिनाले में पता चल जाएगा कि इस सीजन का विजेता कौन है। वहीं 12 घंटे तक चलने वाले इस फिनाले एपिसोड में एक के बाद एक शानदार परफॉरमेंस देखने को मिल रही है। इसके साथ ही शो की चर्चित कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल को एक बेहद ही खास सरप्राइज मिला है। मालूम हो कि इसी कड़ी में सीजन की सबसे मशहूर जोड़ी अरुणिता और पवनदीप के साथ शो की होस्ट भारती सिंह और हर्ष ने मजाक किया है। दरअसल, दोनों के कहने पर पवनदीप राजन ने अपनी सबसे खास दोस्त अरुणिता कांजीलाल को एक फूल दिया है। ये फूल गुलाब का नहीं बल्कि गोभी का है। 

इस बार इंडियन आइडल 12 के फिनाले में उदित नारायण, अनु कपूर, अलका याग्निक, मीका सिंह, जावेद अली और अनु मलिक जैसे सितारे शो की रौनक बढ़ा रहे हैं। हंसी और ठहाकों के बीच इस बार टॉप छह प्रतियोगी पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, साइली कामले, निहाल टॉरो और शनमुख प्रिया के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।

विज्ञापन

2 of 5
विशाल ददलानी के साथ इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट - फोटो : Instagram
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में जहां एक के बाद एक धमाकेदार परफॉरमेंस देखने को मिल रही है तो वहीं अब छह कंटेस्टेंट का अंतिम लुक भी सामने आ गया है। दरअसल इंडियन आइडल के इस सीजन के ग्रैंड फिनाले को ग्रेटेस्ट ग्रैंड फिनाले बनाया गया है। ऐसे में शो में कंटेस्टेंट्स की परफॉरमेंस के साथ साथ उनके लुक्स पर भी काफी काम किया गया है। शो के छह कंटेस्टेंट निहाल तारो, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, पवनदीप राजन और सायली कांबले का फाइनल लुक भी सामने आ गया है जहां अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देने वाले ये कंटेस्टेंट काफी शानदार लग रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं इन कंटेस्टेंट के फाइनल लुक की तस्वीर। 
विज्ञापन

3 of 5
निहाल टैरो, शनमुख प्रिया - फोटो : इंडियन आइडल 12
निहाल ने लाल ग्लिटरी जैकेट के साथ ब्लैक सूट पहना है और इस लुक में वो काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं दानिश भी सूट में नजर आ रहे हैं। बता दें दानिश ने गायिकी के साथ साथ अपनी एक्टिंग भी जजेज के सामने दिखाई थी जिसे सबने खूब पसंद किया था।

4 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
अरुणिता ने फाइनल लुक के लिए पीले रंग का लहंगा चुना है जिसमें वो बेहद खूबूसरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पारंपरिक गहने पहने हैं बालों को खुला रखा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अरुणिता का एक थ्रोबैक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वो 'सारे गा मा पा' में गाना गाते नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश - फोटो : इंडियन आइडल 12
शो की मजबूत कंटेस्टेंट सायली कांबले ग्लिटरी नीले रंग के गाउन में नजर आ रही हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही शो के पूर्व कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी भी काले रंग के सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सायली भी इस ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। दर्शकों के चहीते कंटेस्टेंट में से एक पवनदीप राजन ब्लू और रेड के जबरदस्त कॉम्बिनेशन वाले जैकेट टी शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। उन्हें भी फाइनल लुक के लिए काफी धमाकेदार अंदाज में तैयार किया गया है। पवनदीप भी अरुणिता के साथ एक ड्यूट परफॉरमेंस देते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें