‘इंडियन आइडल सीजन 12’ फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। 15 अगस्त को शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित होगा जिसके लिए जजेस को टॉप-3 चुनना होंगे। इंडियन आइडल पिछले बारह सालों से चला आ रहा है और दर्शकों के बीच हर वर्ष यह लोकप्रिय रहता है। शो को रोचक बनाने के लिए इसमें ट्विस्ट भी डाले जाते हैं। शो पर सिंगिग के अलवा खूब सारी मस्ती भी होती है।
एलिमिनेशन को लेकर चौंका दिया
बीते वीकेंड शो पर बप्पी लहरी और रीना रॉय स्पेशल गेस्ट बनकर शो पर आए थे और इसी दिन जजेस टॉप-6 में से किसी 5 को चुनने वाले थे लेकिन एलिमिनेशन को लेकर मेकर्स ने कुछ ऐसा कर दिया कि सभी चौंक गए थे। बता दें आपको कि इससे पहले शो से आशीष कुलकर्णी बाहर हो चुके हैं और अब बारी थी कि निहाल, मोहम्मद दानिश, अरुणिता, पवनदीप, शनमुख प्रिया, सायली कांबले में से किसी एक की शो से बाहर जाने की।