फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: अरुणिता कांजीलाल को देखने के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भीड़, पुलिस ने किया कंट्रोल

Thu, 01 Jul 2021 04:46 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
टेलीविजन का प्रसिद्ध सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे और भी अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी सिंगर को अपना पूरा सहयोग दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस साल इंडियन आइडल कई कारणो से सुर्खियों में रहा है। इस शो में कभी जजों पर पक्षपात करने का आरोप लगा तो कभी किसी सिंगर को उनकी परफॉरमेंस के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कई मुसीबतों के बाद भी यह शो कही न कही दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। इस शो के कुछ प्रतियोगी ऐसे भी हैं जिन्हे इस सीजन ने बहुत लोकप्रियता दी। इन्ही सिंगर प्रतियोगियों में से एक हैं अरुणिता कांजीलाल जिन्हे उनकी सिंगिंग के लिए प्रशंसकों से खूब प्यार मिला।

वोट मांगने अपने शहर पहुंची अरुणिता

जैसे-जैसे ये शो फिनाले के पास पहुंच रहा है शो के निर्माता ये पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शो के दर्शक उनसे जुड़े रहें। यही वजह है कि इंडियन आइडल 12 के निर्माताओं ने सभी प्रतियोगियों को उनके शहर भेजा। सभी प्रतियोगियों ने अपने-अपने घर जाकर वहां की जनता का मनोरंजन किया और साथ ही इस शो को जीतने के लिए अपने दर्शकों से उन्हें वोट देने की अपील की। अरुणिता कांजीलाल जिन्होंने इंडियन आइडल में अपने गानों से सबका दिल जीता वो भी अपने शहर पहुंची। अरुणिता पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। ये सिंगर जैसे ही अपने शहर पहुंची उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
आरती और फूलों से हुआ अरुणिता का स्वागत

अरुणिता का स्वागत पश्चिम बंगाल में बहुत ही धूमधाम से हुआ। वो जैसे ही अपने शहर पहुंची प्रशंसकों ने उनका प्यार और सम्मान के साथ स्वागत किया। आरती की थाल हाथ में लिए और उन पर फूलों की वर्षा करके प्रशंसकों ने इस उम्दा प्रतियोगी सिंगर का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने नीले रंग की पोशाक पहनी हुई थी, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन

3 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
प्रशंसकों की भीड़ को  पुलिस ने किया कंट्रोल

अरुणिता इंडियन आइडल 12 की सबसे लोकप्रिय प्रतिभागी हैं। ऐसे में इस सिंगर को देखने के लिए और उनकी आवाज सुनने के लिए प्रशंसकों की भीड़ इक्कठा होना तो लाजमी हैं। जब अरुणिता कांजीलाल अपने गांव पहुंची तो उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनको देखने के लिए इतनी अधिक भीड़ इकठ्ठा हो गई कि उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को वहां मौजूद रहना पड़ा।

4 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
शो में मिली हमेशा तारीफ

अरुणिता कांजीलाल शो की एक ऐसी प्रतियोगी हैं, जिन्हे सिर्फ सोशल मीडिया पर ही प्रशंसकों का प्यार नहीं मिला बल्कि शो के जजों को भी उन्होंने हमेशा अपनी सिंगिंग से प्रभावित किया। शो में जितने भी कलाकार अतिथि के रूप में आए वो सभी इस बेहतरीन सिंगर की सिंगिंग को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। जावेद अख्तर को जहां अरुणिता की आवाज ने पुरानी सिंगर की याद दिला दी तो वही शो में जज बनकर आईं सोनू कक्कड़ अरुणिता की आवाज से इतनी अधिक प्रभावित हुईं कि उन्होंने उन्हें माता की चुनरी भेंट की, जिसे पाकर अरुणिता काफी खुश नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
अरुणिता और पवनदीप राजन सबसे लोकप्रिय

सिंगिंग रियलिटी शो ने वैसे तो अरुणिता से लेकर सवाई भट्ट और शनमुख प्रिया सहित कई प्रतियोगी सिंगर्स को एक अलग पहचान दी। लेकिन दर्शकों के दिलों को जो सबसे अधिक भाए वो हैं अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन। ये दोनों इस साल के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी सिंगर हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं। ये जो भी गाना गाते हैं उन्हें यूट्यूब पर लोग लाखों बार देख चुके हैं, लेकिन इनकी तारीफ करते प्रशंसक नहीं थकते। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का प्यार और जजों से हमेशा तारीफ पाने वाली अरुणिता ने शो के साथ हर किसी के दिल में खास जगह बनाई हैं, बस अब देखना ये है कि इस साल इंडियन आइडल की ट्रॉफी कौन जीतता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें