फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: आशीष के एलिमिनेशन पर यूजर्स ने जताई नाराजगी, मेकर्स पर लगाया शनमुख प्रिया को बचाने का आरोप

Tue, 13 Jul 2021 03:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशीष कुलकर्णी- शनमुख प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो का फिनाले 15 अगस्त को होगा। इस हफ्ते आशीष कुलकर्णी शो से एलिमिनेट हो गए हैं। ये फैसला अनु मलिक ने सुनाया था। उन्होंने पहले सभी कंटेस्टेंट्स को मंच पर बुलाया और यह घोषणा की कि आशीष कुलकर्णी का इस शो में म्यूजिकल सफर यहीं खत्म हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह जनता का फैसला है। आशीष के एलिमिनेशन के साथ-साथ अनु मलिक ने सबसे ज्यादा वोट्स पाने वाले प्रतिभागी का भी नाम बताया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने तो कहा कि ये 'अनुचित निर्णय' है। 


बता दें कि रविवार के एपिसोड में सुरों की मल्लिका आशा भोसले इंडियन आइडल के मंच पर आई थीं। आशा जी की एंट्री के साथ साथ मेकर्स ने इंडियन आइडल की ट्रॉफी से भी पर्दा उठा दिया है। अब ये चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। ऐसे में आखिरी कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनके सामने दमदार परफॉर्मेंस दी। इसके बाद एलिमिनेशन की घोषणा की गई।
विज्ञापन

2 of 5
शनमुख प्रिया - फोटो : sonytvofficial/instagram
सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि एक बार फिर मेकर्स ने गलत एलिमिनेशन किया है। यही नहीं, लोग शो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आशीष शो से बाहर होने वाले सिंगर नहीं थे। यूजर्स का कहना है कि आशीष सीजन के टॉप 3 में शामिल सिंगर हैं। 
   
विज्ञापन

3 of 5
शनमुख प्रिया - फोटो : sonytvofficial/instagram
एक यूजर ने लिखा, 'मेकर्स ने शनमुख को बचाने के लिए पहले सवाई भाट को बाहर किया और अब आशीष कुलकर्णी की 'बलि' दे दी। वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक मेकर्स शनमुख को बचाने की कोशिश करते रहेंगे? 
             

4 of 5
सवाई भट्ट - फोटो : You tube

बता दें कि इससे पहले सवाई भट्ट के एलिमिनेशन के बाद भी दर्शकों ने गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि वो शो में आखिरी तक जाना डिजर्व करते थे। कई प्रतिभागियों को टक्कर देने के बाद अब जीत की रेस में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुख प्रिया, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और निहाल तोरे रह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल के मंच पर आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट्स पाने वाली प्रतिभागी अरुणिता कांजीलाल हैं। उनके नाम का खुलासा करने के तुरंत बाद आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट होने की खबर सामने आई। इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले इस साल 15 अगस्त को होना निश्चित हुआ है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि फिनाले लगातार 12 घंटे चलेगा। इंडियन आइडल का 12वां सीजन कई कारणों से सुर्खियों में बना रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स फिनाले को और ज्यादा खास बनाने की कोशिशों में लगे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें