फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: आशा भोसले ने दिखाई ट्रॉफी की पहली झलक, पवनदीप के साथ इस गाने पर किया डांस

Thu, 08 Jul 2021 02:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन, लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। बहुत जल्द सीजन 12 का फिनाले होने वाला है। इस आखिरी मुकाबले में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया,  दानिश मोहम्मद, निहाल तारो, आशीष कुलकर्णी जैसे कंटेस्टेंट बचे हैं जिनके बीच कांटे की टक्कर है। शो पर हर वीकेंड एक खास गेस्ट जज को बुलाया जाता है जिससे ये शाम और भी खास हो जाती है। अब तक रेखा, नीतू कपूर, अमित कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा पूनम सिन्हा जैसे कई दिग्गज कलाकार इस शो में शामिल हो चुके हैं।

पवनदीप राजन संग डांस करती नजर आईं आशा ताई

हालांकि आने वाला एपिसोड और भी खास होने वाला है। इस वीकेंड सुरों की मल्लिका आशा भोसले इंडियन आइडल के मंच पर आने वाली हैं। आशा भोसले का होना सिर्फ शो के कंटेस्टेंट्स के लिए ही नहीं बल्कि जजों के लिए भी बहुत खास होगा। इस खास एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं मेकर्स ने इंडियन आइडल की ट्रॉफी से भी पर्दा उठा दिया है। आशा भोसले ने इस ट्रॉफी की पहली झलक दर्शकों को दिखाई है। अब ये चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा ये तो आने वाले समय में पता चलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल के मंच पर आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रिलीज किए गए प्रोमो में दिख रहा है कि पवनदीप दिग्गज गायिका का गाना 'ये राते ये मौसम नदी का किनारा....' गाते नजर आ रहे हैं। इस गीत को किशोर कुमार और आशा जी ने मिलकर गाया था। सिर्फ इतना ही नहीं पवनदीप गाना गाने के अलावा आशा भोसले के साथ एक रोमांटिक डांस करते हैं और फिर घुटनों के बल बैठकर उन्हें गुलाब देते हैं। पवनदीप को ऐसा करते देख आशा कहती हैं- मैं तो आपके प्यार में पड़ गई हूं।


विज्ञापन

3 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
बता दें कि पवनदीप राजन इस शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं।अब तक जितने भी मेहमान जज इस शो में आए हैं, उन्होंने पवनदीप पर खूब प्यार बरसाया है। पूनम सिन्हा ने भी कहा था कि वो पवनदीप के गाने सुनकर मदहोश हो जाती हैं। वहीं जज और शो के दर्शक भी पवनदीप के गाने से काफी खुश नजर आते हैं। हालांकि शो के बाकी कंटेस्टेंट्स की गायिकी भी काफी दमदार है, ऐसे में विजेता कोई भी बन सकता है।

4 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
हाल ही में एक इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने शो को लेकर काफी खास बातें कहीं थी और बताया था कि शो का फिनाले कब और कैसे होने वाला है। आदित्य ने कहा कि , 'सबसे पहले तो हम खुश है कि हम मुंबई वापिस आ गए हैं। हालांकि, यहां पर भी हमारी कुछ सीमाएं तय है और हमें कुछ पाबंदियों के साथ शूटिंग करनी पड़ रही है। लेकिन हम बढ़िया और बड़ा फिनाले प्लान कर रहे हैं। जैसा कि हमारे कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छे हैं और वे सभी अच्छा गाते हैं। फिनाले में सभी जज होंगे और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के भी लोग शामिल होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
शो के होस्ट आदित्य ने ये भी बताया कि फिनाले 4 हफ्तों के बाद होने वाला है, जिसे लेकर सभी उत्साहित है। फिलहाल, फिनाले का इंतजार तो सभी बेसब्री से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सबसे अधिक देखा जाने वाला सिंगिंग रियलिटी शो हैं। हम सिर्फ शो की अच्छी चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं, शो को लेकर बढ़ रही नकारात्मकता के बारे में हम नहीं सोचेंगे। हम इस सीजन को प्यार और पूरी सकारात्मकता के साथ खत्म करना चाहते हैं।' खबरों की मानें तो इस सीजन का लास्ट एपिसोड 15 अगस्त को प्रसारित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें