फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India's Got Talent: उत्तर भारत के हुनरबाजों का दिल्ली में लगेगा मेला, शुरू हो रहे इंडियाज गॉट टैलेंट के ऑडिशन

Wed, 24 May 2023 01:31 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की शुरुआत एक बार फिर से होने जा रही है। रियलिटी शो के ऑडिशन शुरू होने की तारीखें तय हो चुकी हैं। अब तक 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के नौ सीजन प्रसारित हो चुके हैं। 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के पहले सीजन की शुरुआत साल 2009 में हुई और अब ये शो पिछले दो सीजन में चैनल बदलकर अपने 10वें सीजन तक आ पहुंचा है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रिंस डांस ग्रुप - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक इस शो के विनर की बात करे तो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के पहले सीजन के विनर उड़ीसा बरहामपुर की प्रिंस डांस ग्रुप थी। आयुष्मान खुराना और रोशनी चोपड़ा ने इस शो की मेजबानी की थी और शो के जज सोनाली बेंद्रे, किरण खेर और शेखर कपूर थे। 'सीजन 2' के विनर मेघालय शिलांग की शिलांग चैंबर क्वायर थे। इस शो की मेजबानी आयुष्मान खुराना और निखिल चिनपा ने की थी और शो के जज सोनाली बेंद्रे, किरण खेर, साजिद खान थे।

इसे भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: रणबीर ने इस सुपरस्टार को बेटी राहा के लिए बताया परफेक्ट बेबीसिटर, कहा- उनको बस अपनी बांहें...

विज्ञापन

3 of 6
एस एन वी ग्रुप, सोनाली मजूमदार और मराजू सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 3'  जज के रूप में सोनाली बेंद्रे और किरण खेर के साथ धर्मेंद्र जज के रूप में नजर आए। इस शो को गायक मेयांग चांग और अभिनेता-मॉडल गौतम रोडे ने होस्ट किया था । इस सीजन के विनर एस एन वी ग्रुप था। यह ग्रुप महाराष्ट्र के वसई शहर का है। सीजन 4 की विनर कोलकाता की बिवाश डांस एकेडमी की जोड़ी बैड सालसा बनाने वाली डांसर सोनाली मजूमदार और मराजू सुमन थी। मनीष पॉल और साइरस साहूकार ने इस शो की मेजबानी की थी और शो के जज किरण खेर, मलाइका अरोड़ा खान और करण जौहर जज थे। फराह खान ने बाद में मलाइका अरोड़ा खान को रिप्लेस किया कर दिया था।

4 of 6
रागिनी मक्खर, माणिक पॉल, सुलेमान - फोटो : सोशल मीडिया
'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 5' की विनर मध्य प्रदेश इंदौर की रागिनी मक्खर की नादयोग एकेडमी थी। मंत्रा और भारती सिंह ने इस शो की मेजबानी की थी और मलाइका अरोड़ा खान, किरण खेर और करण जौहर इस शो के जज थी। 'सीजन 6' की विनर माणिक पॉल थे। भारती सिंह, नकुल मेहता और सिद्धार्थ शुक्ला ने शो की मेजबानी की थी और मलाइका अरोड़ा खान, किरण खेर और करण जौहर शो के जज थे। 'सीजन 7' के विनर अमृतसर के रहने वाले बांसुरी वादक सुलेमान थे।  भारती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला ने शो की मेजबानी की थी और शो के जज  मलाइका अरोड़ा खान, किरण खेर और करण जौहर  थे। 
विज्ञापन

5 of 6
जावेद खान, दिव्यांश और मनुराज - फोटो : सोशल मीडिया
'सीजन 8' के विनर जावेद खान थे।  भारती सिंह और ऋत्विक धनजानी ने शो की मेजबानी की थी। मलाइका अरोड़ा खान, किरण खेर और करण जौहर शो के जज थे। 'सीजन 9' के विनर दिव्यांश और मनुराज थे। इस शो की मेजबानी अर्जुन बिजलानी ने की थी। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ,बादशाह और मनोज मुंतशिर के साथ किरण खेर इस सीजन की जज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : सोशल मीडिया

और, अब बारी है सीजन 10 की। 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10' के लिए ऑडिशन  देश के तीन शहरों में होने जा रहे हैं। पहला ऑडिशन 28 मई को कोलकाता, दूसरा ऑडिशन 4 जून को दिल्ली और तीसरा 11 जून को मुंबई में होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें