फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नाग' के पहले कातिल को मार अब 'तांडव' मचाएगी नागिन, ऐसा रौद्र रूप देख दुश्मनों के छूटेंगे पसीने

Wed, 06 Jun 2018 10:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
naagin 3
एकता कपूर का मोस्ट अवेटेड टीवी शो 'नागिन 3' का पहला और दूसरा एपिसोड धमाकेदार रहा। दोनों एपिसोड फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहा इस बात का गवाह है टीआरपी रेट। शो के पहले एपिसोड में दिखाया गया था कि नागिन अपने प्रेमी नाग के साथ 100 साल पूरे होने पर अमावस्या की रात को शादी करने वाले होते हैं लेकिन इसी बीच कुछ लड़के आखिरी वक्त पहल नाग को मार देते हैं और इसके बाद शुरू होती है नागिन के इंतकाम की दास्तान।
विज्ञापन

2 of 4
naagin 3
शो के दूसरे एपिसोड में एनडी सहगल के बेटों की शादी का फन्क्शन मंदिर के पास वाले एक होटल में रखा जाता है। इसी एपिसोड में एंट्री होती है अनिता हसनंदानी की जिनका नाम 'विष' है। बदले की आग में झुलस रही यह नागिन एनडी सहगल के बेटे को मारने निकल पड़ती है लेकिन नाकामयाब होती है। शो में नागिन आगे कितने रूप बदलती है और क्या गुल खिलाती है, यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 4
Naagin 3
पहले एपिसोड में जहां नागिन के रुप में करिश्मा की एंट्री रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। उनका डांस बेहद ही खूबसूरत लगा। अब तीसरे एपिसोड में भी अनिता हसनंदानी का तांडव डांस देखने को मिलेगा। अनिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो को देखकर ये कहा जा सकता है कि आने वाला तीसरा एपिसोड काफी इंटरस्टिंग होने वाला है।
 
विज्ञापन

4 of 4
naagin 3
इस सीरियल में अनिता की एंट्री को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था और नागिन के रोल में अनिता ने कमाल कर दिया था। आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाने वाला तांडव डांस भी उतना ही एक्साइटिंग होने वाला है। अनिता की ये फोटो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। आगे के एपिसोड्स में शो के बाकी कैरेक्टर्स की एंट्री दिखाई जाएगी। तब तक आप ये वीडियोज देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें