फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन' को देख ही नहाना भूल गया बिग बॉस का एक्स कंटेस्टेंट, ट्विटर पर शेयर कर दिया वीडियो

Tue, 05 Jun 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनीता हसनंदानी
टीवी का मशहूर सीरियल 'नागिन-3' एकबार फिर से शुरू हो चुका है। तीसरे सीजन का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार था। 'नागिन' के फैंस के अवाला कई टीवी सेलेब्स भी इसे देखने के लिए बेचैन थे। इन्हीं में से एक हैं 'बिग बॉस 11' के एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा। प्रियांक को यह सीरियल काफी अच्छा लगता है। इसे देखने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Priyank Sharma
'नागिन' सीरीज के प्रति उनकी दीवानगी ऐसी है कि वह इसे देखने के लिए नहाना तक भूल जाते हैं। इसका खुलासा उनके खास दोस्त और बिग बॉस 11 के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके विकास गुप्ता ने किया है। विकास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियांक से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विकास ने लिखा है- 'जब स्क्रीन पर अनीता हसनंदानी हो, देखो तुम्हारे लेटेस्ट फैन प्रियांक शर्मा को, जो कि नहाना भूल गए।'
विज्ञापन

3 of 4
नागिन 3
आपको बता दें कि ये 'नागिन-3' के दूसरे एपिसोड का वीडियो है, जिसमें नागिन बनीं अनीता हसनंदानी की एंट्री होती है। जहां स्क्रीन पर अनीता नजर आ रही हैं वहीं टीवी को देखते हुए प्रियांक शर्मा भी कैप्चर हुए हैं। 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Naagin 3
आपको बता दें कि इस बार शो की स्टारकास्ट पूरी तरह से बदल गई है। 'नागिन-3' में करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, रजत टोकस, पर्ल वी पुरी मुख्य रोल में नजर आ रहे हैं। पिछले सीजन में नागिन के रोल में मौनी रॉय और अदा खान नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें