बिग बॉस के घर में मॉर्निंग सॉन्ग का जलवा तो हमेशा से ही रहा है। मॉर्निंग सॉन्ग के बजते ही घरवालों को अपना बेड छोड़कर गाने के साथ नाचना होता है। सब लोग अपने हाथ पैर हिलाते नजर आते हैं और इन सबके बीच अगर आपको सपना चौधरी का हॉट डांस देखने का मौका मिले तो फिर क्या कहने। जी हां एक बार फिर सपना ने अपने कातिलाना मूव्स दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
2 of 5
सपना ने हरियाणवी गाने 'रे छोरी तू से बड़ी बिंदास' में जमकर हॉट डांस किया। इस गाने पर सपना चौधरी का डांस यूट्यूब पर पहले भी वायरल हो चुका है। उनके फैंस इस डांस के दीवाने हैं और एक बार फिर बिग बॉस के घर में सपना ने लोगों को अपना दीवाना बनाया।
विज्ञापन
3 of 5
सपना ने इस गाने पर घर के कैप्टन विकास गुप्ता और पड़ोसी घर के सदस्य लव के साथ हॉट मूव्स दिए। सिर्फ इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे और अर्शी ने भी सपना के साथ जमकर डांस किया।
4 of 5
आपको बता दें कि हरियाणा की सपना चौधरी अपने हॉट डांस के लिए ही लोगों में मशहूर हैं। यूट्यूब पर उनके लाखों व्यूर्स हैं। हालांकि सपना जब से बिग बॉस के घर पर आई हैं हर बार बोल्ड डांस कर घर के सदस्यों के साथ-साथ दर्शकों का भी मन लुभा रही हैं।
पिछले कुछ समय से बिग बॉस के घर में सपना का एक नया ही रूप देखने को मिल रहा है। वो गुस्से में चीखती-चिल्लाती नजर आ रही हैं। अर्शी के पीछे तो वो अक्सर लगीं रहती हैं लेकिन उनका ये गजब डांस सबके गुस्से पर पानी फेर देता है।