फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीवी पर दिखेगी हॉटस्टार की ये वेब सीरीज, 'राधाकृष्ण' का भी होगा आगमन

Sat, 28 Mar 2020 02:46 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
shows - फोटो : social media
पिछले कुछ समय से उठ रही दर्शकों की मांग पर दूरदर्शन ने जिस तरह अपने सुपरहिट शो 'रामायण' के प्रसारण का फैसला किया है। इसी कड़ी में कलर्स के बाद अब स्टार प्लस का भी नाम जुड़ रहा है। हिंदी टीवी चैनल स्टार प्लस ने फ्रेश कंटेंट को बनाए रखने के लिए अपने ही ग्रुप के दूसरे चैनल स्टार भारत से धारावाहिक 'राधाकृष्ण' और ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार से वेब सीरीज 'होस्टेजेस' को अपने चैनल पर प्रसारित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
radha krishna - फोटो : social media
पौराणिक कथा पर आधारित धारावाहिक 'राधाकृष्ण' का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे किया जाएगा। यह शो भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम कहानी पर केंद्रित है, जिसमें कृष्ण के रूप में सुमेध मुग्दलकर और राधा के रूप में मल्लिका सिंह नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Hostages - फोटो : social media
दूसरा शो 'होस्टेजेस' एक परिवार की कहानी है। परिवार में एक सर्जन डॉ. मीरा आनंद (टिस्का चोपड़ा) हैं, जो मुख्यमंत्री का ऑपरेशन करने वाली हैं। इस ऑपरेशन प्रक्रिया से एक दिन पहले ही उनके परिवार को चार नकाबपोश आकर बंदी बना लेते हैं। वे मीरा को अपने परिवार को बचाने के लिए अपने मरीज की हत्या करने का आदेश देते हैं। आगे की कहानी इसी घटना के इर्दगिर्द घूमती है।

4 of 5
Mardaani 2 - फोटो : amar ujala mumbai
इस पर स्टार प्लस के एक अधिकारी ने कहा, 'इस तरह की मुश्किल स्थिति में और सोशल डिस्टेंसिंग के समय में भी हम दर्शकों के लिए कई नए शो ला रहे हैं। इसमें राधा और कृष्ण की एक सुंदर पौराणिक कहानी 'राधाकृष्ण' और एक रोमांचक थ्रिलर शो 'होस्टेजेस' होगा। इसके साथ टेलीविजन प्रीमियर में हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे वॉर, बागी 2, मर्दानी 2 और टोटल धमाल को प्रदर्शित किया जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kundali Bhagya and Yehh Jadu Hai Jinn Ka - फोटो : file photo
बता दें कि दुनियाभर के लिए मुसीबत बना कोरोना वायरस टीवी चैनलों के लिए भी बहुत मुश्किलें पैदा कर रहा है। चैनलों के पास कार्यक्रमों के एपिसोड्स की बैंक नहीं है, ऐसे में दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखना उनके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। फिर भी हर चैनल अपने स्तर से दर्शकों को जुटाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

'रामायण' में राम के किरदार के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, लेकिन ऐसे बदला रामानंद सागर का फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें