फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर सितारों ने की सावधानी की अपील, प्राकृतिक रंगों को अपनाने और कोरोना से बचकर रहने की सलाह

Tue, 10 Mar 2020 10:50 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
होली पर अभिनेत्रियों के मैसेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश सहित विदेश में भी आज होली की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई इस पर्व को धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर मनोरंजन जगत कैसे पीछे रह सकता है। लेकिन, सितारों ने इस बार की होली थोड़ी सावधानी से खेलनी की अपील की है क्योंकि देश में कोरोनावायरस का डर हर किसी को एक कदम पीछे लेने पर मजबूर कर रहा है। आइए देखते हैं क्या कहते हैं होली के मौके पर ये सितारे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा कहती हैं, 'पहली बार जब मैंने 2012 में लॉस एंजिल्स में में होली खेली थी तो कुछ अलग ही अनुभव था। मुझे होली खेलना पसंद है क्योंकि मुझे भीगना पसंद है। लेकिन इस होली सभी से मेरा अनुरोध है कि हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कठोर रासायन-आधारित रंगों और प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग से बचें। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हम होली के रंगों से जानवरों पर अत्याचार न करें। साथ ही अपने पर्यावरण का ध्यान रखें।'
विज्ञापन

3 of 9
सीरत कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीरत कपूर कहती हैं, "इस होली हमारे जीवन में इतनी खुशियों के रंग से भर जाए कि हम प्यार फैलाने की क्षमता रख सके। सभी को होली की शुभकामनाएं और सुरक्षित रहें। होली खुलकर खेलें और सारे गिले शिकवे इन रंगों के साथ ही मिटा दें।'

4 of 9
प्रणति राय प्रकाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म लव आज कल में दिखीं प्रणति राय प्रकाश कहती हैं, 'यह एक ऐसा पर्व है जिसमें हम बीना किसी रोक टोक के पागलपन्तियों को अंजाम दे सकते है। लेकिन, सबसे जरूरी बात ये है कि होली में अपनी पवित्रता मत खोइए, स्थायी रंगों से बचें। उन लोगों को परेशान न करें जिन्हें रंगों से एलर्जी है। रंगो के इस खूबसूरत पर्व में खुद की सुरक्षा का ध्यान रखें और प्यार फैलाएं।'
विज्ञापन

5 of 9
अनंग्शा बिस्वास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंग्शा बिस्वास सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहती हैं, 'हमारे जीवन में रंगों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। रंगो का पर्व हमें यह सिखाता है कि जीवन को केवल बिताना नहीं है बल्कि इसे खूबसूरती के साथ जीना है। तो जीवन जीने की उमंग के साथ सुरक्षित होली खेले, और नेचुरल रंगों के साथ खेलें। लेकिन रोज़मर्रा के जीवन को बहुत सारे रंगों के साथ भरना न भूलें।'
विज्ञापन

6 of 9
इशिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री इशिता कहती हैं, "होली रंगो का त्यौहार है, रंगों के इस खूबसूरत त्यौहार के साथ सभी के जीवन में खुशियां आए। कोरोना वाइरस के कारण सुरक्षा का पालन करें। ऐसे स्थानों में जाने से बचे जहां पर ज्यादा भीड़ -भाड़ है। हम यदि सावधानियां बरतेंगे तो यक़ीनन इस बीमारी से बचा जा सकता है।"
विज्ञापन

7 of 9
पोलोमी दास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पोलोमी दास ने होली को अपना पसंदीदा त्यौहार मानती हैं और कहती है, "मैं हमेशा होली को लेकर उत्साहित रहती हूं। पर मैंने महसूस किया है कि इन सब में पानी कितना बर्बाद होता है और जानवरों के लिए यह रंग कितने खतरनाक होते हैं। इसलिए अब मैं कुछ सुरक्षा के साथ होली खेलना पसंद करता हूँ।"

8 of 9
संगीता कपूरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'ये रिश्ते है प्यार के' की निधि मामी यानि कि संगीता कपूरे कहती है, 'अपने परिवार और प्रियजनों के साथ होली खेलें और खूब खुशियों के रंग बिखेरें। होली खेलिए लेकिन इसमें बेजुबां जानवरों को परेशान न करे, आपकी चंद लम्हों की खुशियां उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।'
विज्ञापन

9 of 9
फलक नाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फलक नाज़ कहती हैं, "कोरोनावायरस के कारण किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं। बीमारी का खतरा होने के चलते इस बार घर के अंदर रहने में ही समझदारी है और एक भव्य उत्सव की योजना बनाने के बजाय एक छोटा सा हाउस पार्टी का हिस्सा बनना बेहतर है, आप सभी को हैपी होली।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें