फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remakes: फिल्में ही नहीं यह टीवी सीरियल्स भी हैं साउथ के शोज के रीमेक, लिस्ट देख उड़ जाएंगे आपके होश

Wed, 01 Jun 2022 02:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनुपमा, इमली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री भी दिन-ब-दिन बड़ी हो रही है। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल इस समय घर-घर में देखे जा रहे हैं, जिसके साथ ही उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। 'अनुपमा' से लेकर 'इमली' तक इस समय कई शो धूम मचा रहे हैं, सीरियल्स के मेकर्स बार्क टीआरपी लिस्ट में शामिल होने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं। लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि आपके मन को भाने वाले यह सीरियल क्षेत्रीय भाषाओं के शो के रीमेक हैं। इन टेलीविजन सीरियल्स में कहानी से लेकर इनके किरदारों तक, सब किसी न किसी क्षेत्रीय शो से कॉपी किए गए हैं। आज हम आपको  बताने जा रहे हैं कि आपके दिलों पर राज करने वाले यह सीरियल किन शो की कॉपी हैं...
विज्ञापन

2 of 7
Anupamaa - Sreemoyee - फोटो : social media
'अनुपमा'
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर यह पॉपुलर डेली सोप, जिस दिन से प्रसारित हुआ है उसी दिन से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। 'अनुपमा' की कहानी दिखाता यह शो बंगाली सीरियल 'श्रीमोई' का रीमेक है। इस बंगाली सीरियल में  इंद्रानी हाल्दर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 7
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin - Kusum Dola - फोटो : social media
'गुम है किसी के प्यार में'
अनुपमा के साथ ही स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला दूसरा शो 'गुम है किसी के प्यार में' भी टीआरपी की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहता है। लव ट्राएंगल को दिखाता यह शो बंगाली सीरियल 'कुसुम डोला' का रीमेक है।

4 of 7
Yeh Rishta Kya Kehlata hai- Ichche Nodee - फोटो : social media
'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले इस शो में, समय-समय पर किरदारों में बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन लोगों से इसकी कनेक्टिविटी नहीं टूटी। यह शो भी टीआरपी के मामले में किसी से पीछे नहीं है। इस समय चल रहा इसका अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी वाला सीजन बंगाली सीरियल 'इच्चे नोडे' का रीमेक है।
विज्ञापन

5 of 7
Imlie - Ishti Kutum - फोटो : social media
'इमली'
पिछले कई हफ्तों से स्टार प्लस के 'अनुपमा' और 'गुम है किसी के प्यार में' की तरह ही इसका शो 'इमली' भी टीआरपी में टॉप 5 पर बना हुआ है। चुलबुली इमली की कहानी दिखाता यह सीरियल बंगाली शो 'इश्टि कुटुम' का रीमेक है।
विज्ञापन

6 of 7
Pavitra Rishta - Thirumathi Selvam - फोटो : social media
'पवित्र रिश्ता'
एकता कपूर के पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' ने टीवी की दुनिया में खूब धमाल किया था। इस शो से ही बॉलीवुड को सुशांत सिंह जैसा सितारा मिला था। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर यह शो तेलुगू शो 'तिरुमति सेल्वम' का रीमेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Pandya Store - Pandiyan Store - फोटो : social media
'पंड्या स्टोर'
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो 'पंड्या स्टोर' आज के समय में परिवार के साथ एकजुट होकर रहना बखूबी सिखाता है। 'पंड्या स्टोर' तमिल सीरियल 'पांडियन स्टोर' का रीमेक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें