फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media Troll: निजी जिंदगी की वजह से इन अभिनेत्रियों पर ट्रोल्स ने तरेरी निगाहें, सरेआम हुई थी बदनामी

Tue, 31 May 2022 04:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्वेता तिवारी, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी जिंदगी हो या निजी बॉलीवुड अभिनेत्रियां हर चीज को लेकर काफी सजग रहती हैं। बावजूद इसके इनके साथ कभी न कभी कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी वजह से इन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। निजी जिंदगी और पर्दे पर दोनों जगह लोगों की निगाहें इन्हीं पर टिकी होती हैं। ऐसे में बहुत बार अभिनेत्रियां अपने रिलेशन्स को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं। टीवी जगत में भी ऐसी तमाम एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से शर्मिंदा होना पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 6
टीवी कलाकार श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
 श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी काफी विवादों में रही है। अभिनेत्री ने दो बार लव मैरिज की लेकिन दोनों ही असफल रहीं। दोनों शादियों में लड़ाई-झगड़े और कोर्ट कचहरी तक बात पहुंच गई। हालात ये हैं कि अब फैंस उनसे पूछते हैं कि वो तीसरी शादी कब कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई ने नंदीश संधू के साथ पहली शादी की थी, जो कि असफल रही। दूसरी बार अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ बिग बॉस में पहुंची थीं। बिग बॉस में सलमान खान ने अरहान खान की पहली शादी और बच्चे का खुलासा किया था। इसके बाद रश्मि ने अरहान से ब्रेकअप कर लिया।

4 of 6
राखी सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत
राखी सावंत अक्सर अपने किसी न किसी कारनामे की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मीका सिंह के साथ किसिंग सीन हो, अपने बॉयफ्रेंड को सबके सामने थप्पड़ मारना हो या फिर बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी हों इन सभी वजहों से वह खूब सुर्खियों में रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : Social Media
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ सबसे ज्यादा चर्चा में तब आईं जब उन्होंने शोएब इब्राहिम से शादी की थी। इसके लिए उन्होंने अपना धर्म तक बदल लिया था। जिसके बाद दीपिका को खूब ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशन में थीं। सुशांत के साथ ब्रेकअप फिर उनकी मौत पर सुशांत को खुलकर सपोर्ट करना उसके बाद विक्की जैन के साथ शादी। इन सभी वजहों से अभिनेत्री को खूब ट्रोल किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें