दीपावली के अवसर पर बॉलीवुड में पार्टी और जश्न का सिलसिला जारी है। टीवी जगत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इन आयोजनों में चार चांद लगा रहे हैं। निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने कल रविवार रात भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में टीवी जगत के कई लोकप्रिय कलाकार शामिल हुए। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान भी पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से सारी लाइमलाइट लूट ली।